Team India: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं, ऐसी खबरें लगभग पिछले 1 साल से चल रही है. रोहित का टेस्ट करियर जल्दी खत्म होने और वनडे की कप्तानी जाने के पीछे फैंस गौतम गंभीर को ही जिम्मेदार मानते हैं. ऐसे में इन दोनों के बीच बातचीत बंद की भी मीडिया रिपोर्ट्स आ रही थी. अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है.
रोहित शर्मा को लेकर बोले हेड कोच गौतम गंभीर
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने जिओस्टार को इंटरव्यू दिया है. जहां पर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, ‘रोहित और मेरा रिश्ता सिर्फ कप्तान और कोच का नहीं था. जब रोहित टीम में आए, मैं उस समय सीनियर प्लेयर था, इसलिए रोहित और मेरा रिश्ता तब से है. रोहित मुझे तब से जानते हैं, इसलिए अक्सर जब आप साथ खेलते हैं, तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं और असल में वह मेरी सोच जानते हैं और मैं उनकी सोच जानता हूं.’
अपने रिश्ते को लेकर आगे बोलते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘कल मेरी कुछ और सोच हो सकती है. वहीं कप्तान की कुछ और सोच हो सकती है, लेकिन आखिर में, जो भी टीम के सबसे अच्छे हित में हो, अगर वही आखिरी फैसला है, तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. मैंने जिन 4 कप्तानों के साथ काम किया है, उनके साथ मेरा यही अनुभव रहा है कि सबका फोकस इंडियन क्रिकेट रहा है.’
हिटमैन की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल बहुत ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं. तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन पहले के मुकाबले गिरा है. ऐसे में दबाव उनके ऊपर बढ़ता जा रहा है. खासकर न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट में गौतम गंभीर का असली टेस्ट होने वाला है. अगर वहां पर टीम को हार मिली, तो गंभीर को टीम इंडिया से हटाने की मांग और ज्यादा बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ देंगे पीछे
वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के लिए भी मुश्किलें लगातार बढ़ रही है. टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट को रोहित शर्मा पहले से ही छोड़ चुके हैं. अब वो इंटरनेशनल लेवल पर सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. अब वनडे फॉर्मेट में भी रोहित की जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में अब हर सीरीज में रोहित शर्मा के ऊपर खुद को साबित करने का दबाव होता है. आने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी रोहित शर्मा के ऊपर ये दबाव होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs WI वनडे क्रिकेट में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? विराट कोहली टॉप-5 में भी नहीं
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी भारत समेत ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भवि
21 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
27 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
43 mins agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
1 hr agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines