Ranji Trophy 2025-26: दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. टी20 से संन्यास ले चुके रवींद्र जडेजा अब सिर्फ टेस्ट ही खेलते हुए नजर आते हैं. जडेजा अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस घरेलू सीरीज की तैयारी के लिए अब रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 खेलने का फैसला किया है.
रवींद्र जडेजा की टीम में हुई वापसी
भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की सौराष्ट्र की टीम में वापसी हुई है. जडेजा 25 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. जयदेव उनादकट की कप्तानी में जडेजा खेलते हुए नजर आने वाले हैं. सौराष्ट्र की टीम ने अपना पहला मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ खेला था. जहां पर पहली पारी में बढ़त के आधार पर टीम ने ज्यादा पॉइंट्स अपने नाम किए थे.
मध्यप्रदेश की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. जिसके कारण ही सौराष्ट्र की टीम को जीत दर्ज करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. रवींद्र जडेजा ने जब आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में खेला था. उस समय उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में 38 रन बनाए थे. पहली पारी में 5 विकेट लेकर 66 रन दिए थे, तो वहीं दूसरी पारी 38 रन देकर 7 विकेट हासिल किया था. इसी प्रदर्शन को जडेजा मध्यप्रदेश के खिलाफ भी दोहराने का प्रयास करेंगे. जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लय में वापसी कर सके.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, 3 स्टार खिलाड़ियों की अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हुई वापसी
सौराष्ट्र की दूसरे मैच के लिए स्क्वाड
हार्विक देसाई (विकेटकीपर), तरंग गोहेल, रवींद्र जडेजा, युवराजसिंह डोडिया, समर गज्जर, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, जयदेव उनादकट (कप्तान), धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, अंश गोसाई, जय गोहिल, पार्थ भुट, केविन जीवराजानी, हेतविक कोटक और अंकुर पंवार.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने एडिलेड में बनाए 9 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को रेस में छोड़ दिया पीछे
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
23 mins agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
1 hr agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
2 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
2 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
4 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
5 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
6 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
13 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines