हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वनडे फॉर्मेट को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी, ओलंपिक को लेकर दिया बड़ा बयान

Ravichandran Ashwin: क्रिकेट दिन पर दिन तेजी से बदल रहा है. जिसमें टी-20 फॉर्मेट का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है. हालांकि इससे सबसे बड़ा नुकसान हाल के समय में वनडे फॉर्मेट का रहा है. जिसके बारे में अब भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

Ravichandran Ashwin: क्रिकेट में अब वनडे फॉर्मेट पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन वनडे के लिए आईसीसी भी कुछ बड़े कदम नहीं उठा रहा है. हालांकि आज भी क्रिकेट का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट में ही खेला जाता है. सभी फैंस अभी से ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने वनडे फॉर्मेट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. इसके अलावा ओलंपिक को लेकर भी अश्विन ने बड़ा बयान दिया है.  

वनडे फॉर्मेट के भविष्य पर बोले रविचंद्रन अश्विन 

यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग में डबलिन गार्डियंस टीम के कप्तान बने रविचंद्रन अश्विन ने इस टूर्नामेंट के बारे में बात करते हुए पीटीआई से कहा, देखिए, मुझे लगता है कि कुछ सालों में ओलंपिक होने वाला है और अगर क्रिकेट को एक ग्लोबल खेल बनाने के बारे में गंभीरता से सोचा जा रहा है, तो इस लीग की टीमें इसे मुमकिन बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाएंगी.’ 

वनडे फॉर्मेट के भविष्य को लेकर बोलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘हमारा पूरा ध्यान T20 क्रिकेट और इसे बेहतर बनाने पर होगा और अगर खेल को ग्लोबल और ओलंपिक खेल बनाना है, तो खेल जितना छोटा होगा, उतना ही ज़्यादा फायदेमंद होगा और इसी तरह यह और भी बड़ा बनेगा. आपको खिलाड़ियों का एक बेहतर सैंपल साइज देखने को मिलेगा, जो साल भर चलने वाली कई लीग के लिए भी बहुत ज़रूरी है, एक खेल के तौर पर T20 लंबे समय तक बना रहेगा, मैं वनडे क्रिकेट को लेकर बहुत ज्यादा आश्वस्त नहीं हूं.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे ने बल्ले से मचाया तहलका, तूफानी पारी खेल अपनी टीम को जिताया

राहुल द्रविड़ की टीम को लेकर बोले अश्विन 

इस लीग में डबलिन गार्डियंस टीम के मालिक टीम इंडिया के दिग्गज राहुल द्रविड़ हैं. इस टीम में अपनी भूमिका को लेकर बोलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘हमारी कोशिश होगी कि हम एक मजबूत टीम तैयार करें, खिलाड़ियों को बेहतर माहौल दें और इस टूर्नामेंट पर स्थायी प्रभाव छोड़ें. डबलिन फ्रेंचाइजी और आयरलैंड क्रिकेट के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम वहां के खिलाड़ियों को उचित अवसर और बेहतर अनुभव उपलब्ध कराएं.’ फैंस अश्विन को दोबारा मैदान पर देखने के लिए भी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SL A vs IND A: आकिब नबी समेत इंडिया ए के सभी गेंदबाज हुए फेल, पहले दिन श्रीलंका का रहा दबदबा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola