Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Team India: टीम इंडिया को पांचवें टी-20 में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम की हार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के एक पूर्व कप्तान ने भी भारतीय टीम की हार पर बड़ा बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर भी अहम बात कही। उन्होंने टीम इंडिया के आईसीसी खिताब न जीतने की वजह बताई है।
दरअसल, टीम इंडिया लंबे समय से आईसीसी का कोई खिताब नहीं जीत पाई है। जिस पर राशिद तलीफ ने सवाल खड़े किए हैं। इंडिया ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तब से आईसीसी ट्रॉफी का सूखा चल रहा है। इस बीच एक यूट्यूब चैनल के एक इंटरव्यू में राशिद लतीफ ने कहा ‘बीसीसीआई को विराट कोहली को टीम की कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए था। क्योंकि विराट को कप्तानी से हटाने के बाद से ही टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। विराट के वक्त में टीम इंडिया काफी अच्छा कर रही थी।’
इसके अलावा राशिद लतीफ का कहना है कि आईसीसी खिताब के सूखे के लिए टीम इंडिया के ‘आंतरिक मुद्दों’ भी जिम्मेदार है। इसी वजह से टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। क्योंकि विराट कोहली को उनके अनुसार खिलाड़ी नहीं मिले या फिर खिलाड़ियों का सही उपयोग नहीं किया गया। अगर टीम इंडिया ने विराट को कप्तानी की जिम्मेदारी दे रखी होती तो टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी।
राशिद लतीफ ने कहा कि वेस्टइंडीज में टीम इंडिया की हार की वजह सही कॉम्बिनेशन न रहना है। उन्होंने कहा कि पुरानी समस्याओं की वजह से टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पांचवें टी-20 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
राशिद लतीफ ने वनडे में भारतीय टीम में चार नंबर के बल्लेबाज को लेकर कहा कि यह भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है। क्योंकि अब तक इस नंबर पर टीम मजबूत नजर नहीं आ रही है। ऐसे में उन्हें चार नंबर पर अच्छा प्लेयर खोजना होगा। क्योंकि टीम इंडिया के जब तीन टॉप बल्लेबाज आउट हो जाते हैं तो फिर समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए उन्हें इस नंबर पर अच्छा प्लेयर लाना होगा।
वहीं राशिद लतीफ ने टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का भी समर्थन किया है। उनका कहना है कि धवन को एक समय पहले एक दौरे के लिए कप्तान बनाया और बाद में उन्हें टीम से बाहर निकाल दिया। आपके पास अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन आपको एक कोर टीम बनानी होगी।
ये भी देखें: Pak के दिग्गज ने बताया Team India की हार का कारण, BCCI पर Virat Kohli से ज्यादती का आरोप !
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।