हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने रचाई शादी, वाराणसी में धूमधाम से लिए गए सात फेरे, सामने आई तस्वीरें

टीम इंडिया के एक स्टार खिलाड़ी ने शादी रचा ली है. बड़ी ही सरलता और रीति रिवाजों के साथ इस क्रिकेटर ने शादी करने का फैसला किया. शादी में फिल्मी जगत के कई बड़े सितारे भी पहुंचे. कौन है ये स्टार खिलाड़ी और उनकी शादी किससे हुई है आइए आपको भी बताते हैं और तस्वीरें दिखाते हैं.

विज्ञापन
Social Media

Akashdeep Marriage: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपने जीवन में एक नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है. उन्होंने वाराणसी के अपने पैतृक गांव में पूरे रीति रिवाज से शादी की. उन्होंने राज डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली है अक्षिता राज से शादी की है. उनकी इस शादी के लिए बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं. शादी के कार्यक्रम आकाशदीप से पैतृक गांव में हुए तो वहीं वरमाला का आयोजन वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल किया गया. उनकी इस शादी में भोजपुरी गायक और कलाकार पवन सिंह, क्रिकेटर मुकेश सिंह जैसे सितारों ने शिरकत की. इसी के साथ फिल्मी दुनिया से और भी कई लोग शादी में पहुंचे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

आकाशदीप की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. बारात से लेकर वरमाला तक की तस्वीरें फैंस के बीच सोशल मीडिया पर घूम रही हैं. आकाशदीप बिहार से बारात लेकर वाराणसी पहुंचे थे, जहां उनके दोस्तों और परिवार वालों ने जमकर डांस किया. ये शादी कई मायनों में खास रही. दूल्हा और दुल्हन को तैयार करने के लिए मेकअप आर्टिस्ट को दिल्ली से बुलाया गया था. इसी के साथ शादी से मीडिया को दूर रखा गया. इसी के साथ शादी की पूरी थीम को शिव जी के आधार पर तैयार किया गया था. 

21 जून को हुआ था आकाशदीप का तिलक

हाल ही में 21 जून को शादी से पहले तिलक समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके गांव बधाई देने के लिए पहुंचे थे. आकाशदीप की दुल्हनिया अक्षिता राज से हुई है जो कि पास के गांव की ही रहने वाली हैं. शादी से महज 4 दिनों पहले ही आकाशदीप को बिहार सरकार की तरफ से डीएसपी बनाया गया था.

विज्ञापन

आकाशदीप ने आखिरी बार साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर टीम इंडिया के लिए खेलने उतरे थे. इसके बाद चोट के चलते वो टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए. अब नई पारी की शुरुआत से बाद वो जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी की राह भी तलाशना चाहेंगे.

ये भी पढ़िए- 6 छक्के, 19 चौके… वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने जड़ा तूफानी शतक, 10 साल की उम्र में धुआंधार बल्लेबाजी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola