IND vs ENG: भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में जो आजतक नहीं हुआ था वो शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने एजेबस्टन में कर दिखाया है। आकाशदीप की घातक गेंदबाजी के बूते भारतीय टीम ने पहली बार एजबेस्टन का किला भेद दिया है। भारत से मिले 608 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई। पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले आकाशदीप का जलवा दूसरी इनिंग में भी देखने को मिला और उन्होंने 6 विकेट झटके। रनों के लिहाज से टीम इंडिया की यह घर से बाहर खेलते हुए अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
टीम इंडिया ने भेदा एजबेस्टन का किला
टीम इंडिया ने एजबेस्टन में अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया है। पांचवें दिन की शुरुआत भारतीय टीम के लिए शानदार रही। आकाशदीप ने ओली पोप को सिर्फ 24 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, अगले ही ओवर में उन्होंने हैरी ब्रूक को भी चलता किया। कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में उलझकर रह गए और 33 रन बनाकर चलते बने। जेमी स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा और 88 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, उनकी यह इनिंग इंग्लैंड की हार को नहीं टाल सकी। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी इनिंग में 271 रन बनाकर ढेर हो गई। आकाशदीप ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाते हुए 6 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विदेशी में सबसे बड़ी जीत
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है। पहली पारी में टीम इंडिया ने शुभमन गिल द्वारा खेली गई 269 रनों की यादगार पारी के बूते 587 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 407 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविंद्र जडेजा ने 89 और यशस्वी जायसवाल ने 87 रन जड़े। दूसरी इनिंग में भी गिल का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 161 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि पंत ने 65 और जडेजा ने नाबाद 69 रन जड़े। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 427 रन बनाने के बाद घोषित की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। हालांकि, इंग्लिश टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया और पूरी टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई।
आकाशदीप-सिराज ने बरपाया कहर
आकाशदीप का जादू दोनों ही पारियों में सिर चढ़कर बोला। आकाश ने पहली पारी में चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, दूसरी इनिंग में उन्होंने छह विकेट चटकाए। सिराज ने फर्स्ट इनिंग में 6 और दूसरी पारी में एक विकेट अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
7 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines