Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. जिसके कारण ही उन पर दबाव भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है. इस बीच दूसरे वनडे मैच के बाद टीम इंडिया के कोच रयान टेन डोशेट ने विवादित बयान दिया था. जिसको लेकर फैंस उनकी बहुत ज्यादा आलोचना कर रहे थे. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रियांक पांचाल ने भी रयान टेन डोशेट को खरी खोटी सुनाई है. उनका बयान अब चर्चा का केंद्र बन गया है.
रयान टेन डोशेट ने रोहित शर्मा पर दिया था बड़ा बयान
वनडे फॉर्मेट में एक समय रोहित शर्मा बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. जिसके कारण ही पावरप्ले में भारत बड़ा स्कोर बना रहा था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित ऐसा नहीं कर सके. टीम इंडिया के कोच रयान टेन डोशेट से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘वह पक्का ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो अपने लिए खेले. यह बस विकेट के थोड़ा मुश्किल होने और शायद सीरीज से पहले क्रिकेट में थोड़ी कमी होने का कॉम्बिनेशन है.’ डोशेट के इस बयान को रोहित के फैंस ने अच्छे से नहीं लिया. रयान ने इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया था. जिसके कारण दिग्गज भी उनके कमेंट से खुश नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 7 पारियों में 6 अर्धशतक…रोके नहीं रुक रहे डेरिल मिचेल, इंदौर में भी बने टीम इंडिया के लिए सिरदर्द
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने लगाई कोच की क्लास
घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज प्रियांक पांचाल को रयान टेन डोशेट का बयान पसंद नहीं आया. जिसके बारे में उन्होंने कहा, ‘रोहित और नीतीश पर टेन डोशेट के बहुत बुरे कमेंट्स. विदेशी कोच भारत में सफल नहीं होते, इसका एक कारण है. यहां रिश्तों को संभालने के लिए जो हुनर चाहिए, वह उनमें नहीं है. खासकर अगर उनके CV में दिखाने के लिए कुछ खास न हो.’ बता दें कि रोहित शर्मा इस सीरीज से पहले लगातार रनों की बारिश करके आ रहे थे. वहीं उन्होंने तैयारी के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी खेला था.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, ICC ने की पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों की मदद
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
42 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines