Ajit Agarkar Tenure: टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. भारत टी20 विश्व कप का टाइटल डिफेंड करने वाला पहला देश बना है. इसी के तुरंत बाद अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार टीम इंडिया को टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज ने बीसीसीआई से एक खास मांग की है. ये दिग्गज कोई और नहीं टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अगरकर ने बोर्ड से मांग की है कि चीफ सिलेक्टर के तौर पर उनका कार्यकाल साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया जाए. हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर कोई जवाब नहीं आया है.
अगरकर के रहते जीते 3 आईसीसी खिताब
अजीत अगरकर को बीसीसीआई की तरफ से साल 2023 में टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनाया गया था. उनके रहते हुए टीम इंडिया ने साल 2023 के वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 आईसीसी के खिताब भी जीते. साल 2024 में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया तो वहीं साल 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया.
हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब एक बार फिर अपने नाम किया. अपने ही घर में टाइटल डिफेंड करने के एक हफ्ते बाद ही अगरकर ने बीसीसीआई से ये मांग कर डाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई का इसके ऊपर क्या जवाब आता है. आईपीएल 2025 से पहले ही उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था.
रेड बॉल क्रिकेट में खड़े हुए सवाल
टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो नई बुलंदियां हासिल की हैं लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में टीम ने अपना वर्चस्व खो दिया है. टीम इंडिया ने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर में भी हार का सामना करना पड़ा, जो कि टीम पिछले 2 बार से लगातार जीतती हुई आ रही थी. हाल ही में टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों भी अपने ही घर पर टेस्ट सीरीज में हार झेलनी पड़ी. ऐसे में बीसीसीआई फैसला लेने से पहले इसके ऊपर भी जरूर विचार करेगी.
ये भी पढ़िए- IPL 2026 देखने के लिए फैंस को खर्च करने होंगे इतने रुपये, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines