हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिंकू-तिलक से गेंदबाजी करवाकर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को किया बेइज्जत! दिग्गजों ने बताई सच्चाई

IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर से लेवल सेट कर दिया है. भारतीय कपत्ना सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा से भी गेंदबाजी करवा ली. पाकिस्तान के लिए इसे सबसे बड़ी बेइज्जती माना जा रहा है. कई दिग्गजों ने इसको क्या कुछ कहा आइए आपको भी बताते हैं

विज्ञापन

IND vs PAK: टीम इंडिया ने एक बार फिर से अपने चिर परिचित अंदाज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी है. इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की. इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के ऊपर अपना दबदबा और भी ज्यादा बढ़ा लिया है. पूरे क्रिकेट जगत में इस हार के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट स्टैंडर्ड की खिल्ली उड़ाई जा रही है. पाकिस्तान के हार के करीब पहुंचते ही मैच में सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह और तिलक वर्मा से गेंदबाजी करना शुरू कर दिया, जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है. 

सूर्यकुमार यादव ने उतारी पाकिस्तान की इज्जत

सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह और तिलक वर्मा को मैच में तब गेंदबाजी दी जब लगभग भारत की जीत सुनिश्चित हो चुकी थी. ऐसे में उन्होंने अपने प्रमुख गेंदबाजों को आराम देते हुए पार्ट टाइम गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाई. इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली ने इसे लेकर कहा, “मुझे लगता है कि ये मजाक उड़ाने जैसा था. बुमराह को गेंदबाजी करवाने की जरूरत नहीं थी क्योंकि उस विकेट पर आपको सीमर्स की जरूरत नहीं था.” तो वहीं रवि बोपारा ने कहा, “दोनों टीमों के बीच में कितना अंतर है ये आज एक बार फिर से हर किसी को दिख गया. पाकिस्तान के लिए ये कठिन समय है.”

बासित अली ने भी निकाली भड़ास

पाकिस्तान के बासित अली ने भी इस मामले पर पाकिस्तान को तंज कसा है. उन्होंने कहा, “वो हार्दिक पांड्या, बुमराह या कुलदीप की बात नहीं कर रहे हैं. पाकिस्तान के बल्लेबाजों का पार्ट-टाइम गेंदबाजों के सामने आउट होना गिरते स्तर को साफ दिखाता है. सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मुंह पर रिंकू सिंह और तिलक वर्मा से गेंदबाजी करवाकर जोरदार तमाचा जड़ा है.” तिलक वर्मा ने तो इस मैच में गेंदाबजी करते हुए एक विकेट भी अपने नाम किया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए-प्रिंसिपल ने दी थी चेतावनी, फिर भी बोर्ड की परीक्षा देने नहीं पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola