Shubman Gill: टीम इंडिया की नजर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की है. हालांकि रास्ता काफी कठिन हो गया. श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं. अंक तालिका में भारत 5वें नंबर पर है. भारतीय टीम के पास अब दो टेस्ट सीरीज बची हुई हैं. नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. वहीं अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेले जाएंगे. खैर अब एक रिपोर्ट के अनुसार कप्तान शुभमन गिल ने टीम की मजबूती के लिए खास सुझाव दिया है.
शुभमन गिल का टीम को मजबूत बनाने का प्लान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल ने बड़ा सुझाव मैनेजमेंट को दिया है. उनका कहना है कि पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाले मैचों में भारतीय बल्लेबाजों को ऐसी पिच दी जाए जहां पर गेंद बढ़िया टर्न हो. रिपोर्ट के मुताबिक, “भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ सालों में घरेलू मैदानों पर स्पिन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. बल्लेबाजों की फॉर्म देखने को नहीं मिली हैं. इस वजह से शुभमन गिल ने सुझाव दिया है कि कुछ बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेलने का मौका दिया जाए. मैच के दौरान पिच में स्पिनर्स को मदद मिलेगी तो इसका फायदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में होगा.”
ये भी पढ़ें: चोटिल खिलाड़ियों और आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार पर BCCI करेगी अहम बैठक, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भी होगी चर्चा
कोलंबो में हार से हुआ नुकसान
भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया. भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट शानदार अंदाज में जीता. दूसरे मैच में भी भारत जीत के करीब था लेकिन लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने मुकाबला पलट दिया. दोनों टीमों को ड्रॉ के साथ संतोष करना पड़ा. अगर भारत की कोलंबो टेस्ट में जीत होती तो फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे नंबर पर टीम पहुंच जाती.
अब भारत को आगे होने वाले 7 टेस्ट में से 6 मैचों में किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी पड़ेगी. इसके अलावा फाइनल में पहुंचने के लिए अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद कहा था कि अब उनके लिए आने वाली दोनों टेस्ट सीरीज अहम हैं और उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार रहेगी. गिल ने ये भी कहा था कि वो किसी भी हाल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम को पहुंचाना चाहते हैं. देखना होगा कि भारतीय टीम ये कारनामा कर पाएगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: 14 चौके और 8 छक्के… प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी शतक ठोक मचाया कोहराम, अकेले दम पर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines