Team India Without Sponsor: एशिया कप 2025 अब बेहद करीब है और कुछ दिनों बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन देखने को मिलने वाला है। एशिया कप में टीम इंडिया बिना किसी स्पॉन्सर के उतर सकती है। ऑनलाइन गेमिंग बिल आने के बाद Dream11 पर बैन लगने वाला है। वो टीम इंडिया के स्पॉन्सर हैं और जर्सी पर इनका नाम आता है। हालांकि, अब बैन के बाद उनका BCCI के साथ स्पॉन्सरशिप से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने की कगार पर है।
Dream11 से रद्द होने की कगार पर BCCI का करार!
BCCI और Dream11 के बीच 3 साल का जर्सी कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। यह असल में 358 करोड़ रूपये की डील थी लेकिन अब इसपर संकट के बादल छा चुके हैं। जुलाई 2023 में Dream11 टीम इंडिया का जर्सी स्पॉन्सर बना था। हालांकि, अब Dream11 पर ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद आए भारी संकट के चलते BCCI का कॉन्ट्रैक्ट खतरे में हैं। टीम इंडिया को अब नया स्पॉन्सर ढूंढना पड़ सकता है।
बिना स्पॉन्सर के खेल सकती है टीम इंडिया
एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर 2025 को होने वाली है। यह टूर्नामेंट करीब है और अगर Dream11 के भविष्य पर संकट छाने के बाद BCCI नए स्पॉन्सर ढूंढने की कोशिश कर सकता है। हालांकि, एशिया कप एकदम करीब है और इसके पहले टीम को नया जर्सी स्पॉन्सर मिलना मुश्किल है। ऐसे में संभव है कि भारतीय टीम एशिया कप 2025 बिना किसी स्पॉन्सर के साथ खेलते हुए नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI अभी भी स्पष्टता चाहती है लेकिन ऑनलाइन गेमिंग बिल के कारण शायद Dream11 का नाम वो जर्सी पर नहीं लिख पाएंगे।
2023 के WTC फाइनल में बिना स्पॉन्सर जर्सी के खेली थी टीम इंडिया
एशिया कप में अगर टीम इंडिया बिना किसी स्पॉन्सर जर्सी के उतरती है, तो ऐसा पहली बार नहीं होगा। जून 2023 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। इसमें उनके पास कोई स्पॉन्सर नहीं था। BCCI की Byjus के साथ मार्च 2023 में ड्रील खत्म हुई थी और मैच से पहले उन्हें कोई स्पॉन्सर नहीं मिला था। इसी वजह से टीम ने सिर्फ BCCI के लोगो और एडिडास के तीन स्ट्राइप्स के साथ WTC का फाइनल खेला था।
ये भी पढ़ें:- BCCI बदलने जा रही है क्रिकेट की सिलेक्शन कमेटी, अगरकर के जूनियर को मिल सकती है कमान!
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
47 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines