T20 World Cup 2026: टीम इंडिया फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रही है. जिसके लिए अब भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में इस सीरीज के बाद टीम इंडिया अपने स्क्वाड में कुछ बदलाव करना चाहेगी. ऐसे में उनके पास एक सुनहरा मौका है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी कोई भी गलती अभी भी सुधार सकते हैं. टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव हो सकता है.
टीम इंडिया के स्क्वाड में हो सकता है बदलाव
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं. आपको बता दें कि इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट के लिए फाइनल स्क्वाड टीमें 31 जनवरी तक दे सकती है. ऐसे में सभी टीमें 31 जनवरी तक अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती है. ऐसे में भारतीय टीम के स्क्वाड में भी चेंज हो सकता है. हालांकि मौजूदा समय में भारतीय टीम के स्क्वाड में किसी भी बदलाव की गुंजाइश नहीं नजर आ रही है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म हालांकि टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी 5 मैचों में वो फेल हो जाते हैं, तो कप्तानी में बदलाव की आवाज और तेज हो सकती है. ऐसे में बीसीसीआई के पास अभी भी विकल्प है.
ये भी पढ़ें: ‘सपने इतनी जल्दी सच नहीं होते…’ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी सरफराज खान को है इस बात का अफसोस
बीसीसीआई नहीं करती है बड़ा बदलाव
एक या 2 मौके को छोड़ दें तो बीसीसीआई आईसीसी इवेंट की जो पहली टीम चुनती है. उसी के साथ ही टूर्नामेंट में जाती है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम के लिए भी ऐसा कहा जा सकता है. हालांकि कई देशों की टीम पर नजर डाले तो इसमें 31 जनवरी को बड़ा बदलाव देखा जा सकता है. पाकिस्तान की टीम ने जिसके कारण ही अब तक फाइनल टीम का ही ऐलान नहीं किया है. इंग्लैंड की टीम में भी बदलाव हो सकता है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम में फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं नजर आ रही है. इंजरी होने पर ही स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: ‘रोहित-विराट के संन्यास लेने के बाद…’, रविचंद्रन अश्विन ने दिया बेहद चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
9 mins agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
18 mins agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
52 mins agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
1 hr ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
1 hr ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
2 hrs agoICC रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ नुकसान, केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्यों 15 की जगह चुने गए 16 खिलाड़ी?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार का हो गया कमबैक, अब इन 5 बड़े खिलाड़ियों की बारी!
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines