‘सपने इतनी जल्दी सच नहीं होते…’ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी सरफराज खान को है इस बात का अफसोस 

Sarfaraz Khan: भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे सरफराज खान ने हाल के समय में रनों की बारिश की है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन करके विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी अब तक बल्ले से धमाका किया है. लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब सरफराज खान ने बड़ा खुलासा किया है. अपने भाई मुशीर खान के बारे में भी उन्होंने बात किया है. 

sarfaraz khan and musheer khan

sarfaraz khan and musheer khan

Sarfaraz Khan: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी सरफराज खान ने अब तक कमाल किया है. सरफराज लगातार अपने बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं. फिलहाल वो अपने भाई मुशीर खान के साथ मुंबई क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अपने प्रदर्शन के बारे में अब उन्होंने खुलकर बात की है. इसके अलावा वो आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के लिए भी तैयार नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

सरफराज खान ने किया बड़ा खुलासा 

गोवा के खिलाफ सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 157 रनों की पारी खेली. जिसके बारे में बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सरफराज खान ने कहा, ‘जब मैं आया तो रन-रेट बहुत ज्यादा नहीं था क्योंकि दोनों ओपनर्स ने मुश्किल पहले घंटे को निकाल दिया था. सुबह हमेशा मुश्किलें आती हैं, क्योंकि गेंद हरकत करती है. मैंने पहले खुद को सेट किया और फिर जैसे-जैसे पिच आसान होती गई, मैंने अटैक किया. प्लान था कि जितना हो सके उतने रन बनाए जाएं और एक मजबूत टारगेट सेट किया जाए.’  

विज्ञापन

अपने भाई मुशीर के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर सरफराज ने कहा, ‘जब तक मैं क्रीज पर आया, मुशीर बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था. वह पचास रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी था. मैंने बहुत सारे वनडे मैच खेले हैं और मुझे पता है कि पारी को कैसे आगे बढ़ाना है. मेरे पास अच्छा स्वीप और कट शॉट है और इस फॉर्मेट में पांच से ज्यादा फील्डर बाहर नहीं हो सकते. इससे मुझे अपने शॉट खेलने की आजादी मिलती है.’  

ये भी पढ़ें: IPL 2026: सरफराज खान को लेकर इस दिग्गज ने की बैटिंग, बताया कि CSK अपने पहले मैच में क्यों देगी मौका?

विज्ञापन

इस बात का सरफराज को है अफसोस 

भाई मुशीर खान के साथ बल्लेबाजी अब सरफराज कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें एक बात का अफसोस है. जिसके बारे में उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘हमारा एक कॉमन सपना है कि हम एक ही मैच में शतक बनाएं. हम इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में और पिछले हफ्ते भी इसके करीब थे, लेकिन हम दोनों पचास रन बनाकर आउट हो गए. आज मुशीर बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा था और मुझे लगा कि हम यह कर सकते हैं, लेकिन सपने इतनी जल्दी सच नहीं होते.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ