IND vs SA: घर हो या विदेशी सरजमीं हर जगह टीम इंडिया की वही कहानी रहती है. पुरानी कमजोरी से भारतीय टीम उभर ही नहीं पाती है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी वही कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई है. अपने ही घर में टीम इंडिया के गेंदबाजों की पोल खुल गई है.
टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने लंच ब्रेक तक स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 428 रन लगा दिए हैं. यह हाल तब है जब एक समय पर मेहमान टीम के छह विकेट सिर्फ 246 रनों पर गिर गए थे. टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को तो भारतीय स्पिनर्स ने चलता कर दिया, लेकिन एक बार फिर निचेल क्रम के बैटर्स टीम इंडिया के गले की फांस बन गए हैं.
फिर उजागर हुई टीम इंडिया की पुरानी कमजोरी
साउथ अफ्रीका के छह विकेट 246 रनों पर गिराने के बावजूद भारतीय गेंदबाज दो सेशन में सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके हैं. हर किसी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के बॉलर्स प्रोटियाज टीम को 300 रनों के अंदर समेट देंगे. हालांकि, गुवाहाटी में तो कहानी ही पूरी तरह से अलग हो गई. सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरिन ने सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़ दिए.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: वनडे और टी-20 टीम में कौन करेगा शुभमन गिल को रिप्लेस? रेस में सबसे आगे ये 3 नाम
अपनी घूमती गेंदों से कहर बरपाने वाले मुथुसामी भारतीय गेंदबाजों के लिए काल बन गए. वेरिन 45 रन बनाकर आउट हुए, तो मोर्को यानसन क्रीज पर आकर जम गए. छह विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन दो सेशन के अंदर 182 रन जोड़ डाले हैं और विकेट गंवाया है सिर्फ एक. यह हाल तब है जब मेहमान टीम के लगभग सभी मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया के ODI सिलेक्शन पर सामने आए 6 बड़े अपडेट! गिल-अय्यर बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी
भारतीय गेंदबाजों की यह कमजोरी बड़ी पुरानी रही है. टीम के बॉलर्स टॉप और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को तो आसानी से आउट कर लेते हैं, लेकिन निचले क्रम के बैटर्स टीम के बॉलर्स के लिए गले की फांस बन जाते हैं. सिर्फ विदेशी सरजमीं पर नहीं, बल्कि अपने ही घर में भी इंडियन गेंदबाज निचेल क्रम को जल्दी समेटने में हर बार नाकाम रहते हैं. इस कमजोरी का खामियाजा टीम इंडिया को कई बार भुगतना भी पड़ा है.
दो सेशन में सिर्फ एक विकेट
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दो सेशन का खेल हो चुका है. इस दो सेशन में स्टार गेंदबाजों से सजा भारतीय बॉलिंग अटैक सिर्फ एक ही विकेट निकाल सका है. इकलौता विकेट रविंद्र जडेजा के हाथों में आया है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज बेअसर दिखाई दिए हैं, तो स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, जडेजा और सुंदर का भी हाल पहले दो सेशन में बेहाल ही रहा है.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines