हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बंद है बातचीत? टीम इंडिया के स्टाफ ने उठा दिया राज़ से पर्दा

Relation Between Virat Kohli and Gautam Gambhir: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच रिश्तों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में कई तरह की बातें कही जाती रही हैं, लेकिन अब भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच ने एक बड़ा दावा किया है.

विज्ञापन

Sitanshu Kotak on Relation Between Virat Kohli and Gautam Gambhir: भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार 13 जनवरी 2026 को सीनियर बैटर्स विराट कोहली-रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच कम्युनिकेशन ब्रेकडाउन की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने ये भी कहा है कि ये अनुभवी जोड़ी टीम के लॉन्ग टर्म प्लान में गहराई से शामिल है.

‘टीम इंडिया के बैकबोन हैं Ro-Ko’

सितांशु कोटक ने कहा कि कोहली और रोहित, जो भारत की वनडे बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं, पूरी तरह से मैनेजमेंट के साथ तालमेल में हैं क्योंकि टीम अगले साल की वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करती है. जितना तजुर्बा उनके पास है, वो दूसरे खिलाड़ियों के साथ कई आईडियाज शेयर कर सकते हैं, और वो सचमुच में चर्चा भी करते हैं. वो गौतम के साथ वनडे फॉर्मेट, हमारे मैच और दक्षिण अफ्रीका के लिए हमारे प्लांस के बारे में चर्चा करते हैं.

‘विराट और गंभीर के बीच होती है बातचीत’

सितांशु कोटक ने कहा कि वो नियमित रूप से दोनों सीनयर बल्लेबाजों और गंभीर के बीच रचनात्मक बातचीत देखते हैं और सोशल मीडिया की अटकलों को नजरअंदाज कर देते हैं. उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर वक्त मैं वहां रहता हूं और अगर मैं सुन रहा हूं, तो वे निश्चित रूप से अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हैं. मैं हमेशा उन्हें बात करते हुए देखता हूं. जाहिर है, सोशल मीडिया पर आप बहुत सी चीजें देखते हैं जिन्हें मैं टालने की कोशिश करता हूं, लेकिन मेरी नजर में बहुत सारी पॉजिटिव बातें हैं.’

विज्ञापन

इस रिश्ते की हो रही निगरानी

हाल के महीनों में कोहली, रोहित और नए कोचिंग सेट-अप के बीच रिश्तों की कड़ी निगरानी की जा रही है, खासकर भारत की टेस्ट क्रिकेट में संघर्षों और उस ट्रांजिशन फेज के बाद जब दोनों बल्लेबाजों ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले रेड-बॉल फॉर्मेट से दूरी बनाई थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola