India vs Ireland: टीम इंडिया 18 अगस्त से अपने आयरलैंड दौरे की शुरुआत करने जा रही है। कल दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मुकाबला होगा। खास बात यह है कि आयरलैंड दौरे पर बिल्कुल नई टीम इंडिया पहुंची है, जिसमें सबसे ज्यादा यंगस्टर्स शामिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम पर बड़ी जिम्मेदारी है। खास बात यह है कि भारतीय बल्लेबाजों को एक आयरलैंड के एक गेंदबाज से सावधान रहना होगा। यह गेंदबाज सचिन तेंदुलकर का भी विकेट ले चुका है।
जॉर्ज डॉकरेल से रहना होगा सावधान
दरअसल, भारतीय बल्लेबाजों को आयरलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल से संभलकर रहना होगा। क्योंकि वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। डॉकरेल अपनी शानदार बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं और वह दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों का विकेट भी निकाल चुके हैं। ऐसे में युवा भारतीय टीम को अनुभवी डॉकरेल की गेंदबाजी का तोड़ जरूर निकालना होगा।
आयरलैंड में सबसे अनुभवी है डॉकरेल
खास बात यह है कि आयरलैंड दौरे पर बिल्कुल युवा टीम इंडिया गई है। जबकि आयरलैंड की टीम में जॉर्ज डॉकरेल सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। इस टीम के ज्यादातर बल्लेबाजों ने उनकी बॉलिंग का सामना नहीं किया है। यही वजह है कि भारतीय बल्लेबाजों को अलर्ट रहना होगा। बता दें कि डॉकरेल 2011 के विश्वकप में भारत का दौरा भी कर चुके हैं। ऐसे में उनके कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी है।
सचिन तेंदुलकर को किया था आउट
लेफ्ट आर्म स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल की गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गेंदबाज ने 2011 के विश्वकप में शानदार फॉर्म में चल रहे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी आउट किया था। उन्होंने सचिन को एलबीडब्लयू कर दिया था। जबकि इसी मैच में उन्होंने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकेट भी निकाला था। जिससे उनकी शानदार बॉलिंग की जमकर तारीफ हुई थी।
जॉर्ज डॉकरेल का करियर
बात अगर जॉर्ज डॉकरेल के अंतरराष्ट्रीय करियर की जाए तो उन्होंने 117 वनडे मैचों में 103 विकेट लिए हैं। जबकि 123 टी-20 मैचों में 82 विकेट लिए हैं, इसके अलावा दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 3 विकेट लिए हैं। जबकि बल्ले से भी उन्होंने रंग जमाया है। डॉकरेल ने वनडे में 1284 और टी-20 में 886 रन बनाए है।
ये भी देखें: Prithvi Shaw हुए लगभग 2 महीनों के लिए क्रिकेट से दूर
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
25 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines