Team India Reached Colombo: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह सबसे बड़ा मैच होगा. दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच से पहले अब टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है. हाल ही में उनके स्वागत से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. श्रीलंका में भारतीय टीम का ट्रेडिशनल अंदाज में स्वागत किया गया. इसी बीच हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए. टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंची
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मैच के लिए भारतीय टीम दिल्ली से कोलंबो के लिए रवाना हुई. 13 फरवरी को रात में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ कोलंबो पहुंचा. इसी बीच उनका श्रीलंकाई ट्रेडिशन से स्वागत किया गया. लंबा सफर करके आए सभी खिलाड़ी थके हुए नजर आए लेकिन हमेशा की तरह अर्शदीप सिंह पूरी एनर्जी में थे. उन्होंने ढोल पर अपने कुछ जबरदस्त मूव्स दिखाए. वीडियो में हार्दिक पांड्या ने सभी का ध्यान खींचा, जो अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. टीम का कोई भी साथी अपनी पार्टनर के साथ नहीं था. सिर्फ हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे.
आप नीचे टीम इंडिया के स्वागत से जुड़ी वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा खेला, जानें कहां पर भारत और पाकिस्तान
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड
टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में काफी शानदार है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 8 मैच इस बड़े टूर्नामेंट में देखने को मिले हैं, जिसमें से भारत ने 7 मौकों पर जीत दर्ज की है. सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है. 15 फरवरी को आखिर किसी एक टीम का जीत का सिलसिला खत्म होगा. फैंस एक रोमांचक मैच की उम्मीद लगा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- जहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच, उसी मैदान पर निकला सांप
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines