हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार का लुक वायरल

Team India Arrived in New Zealand: टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं. 22 अक्टूबर से उनके बीच T20I सीरीज शुरू होने वाली है. इसके लिए टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड पहुंच गई है.

विज्ञापन
टीम इंडिया T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गई है (Image: ANI)

Team India Arrived in New Zealand: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने जा रही है. लंबे समय बाद भारतीय मेंस टीम न्यूजीलैंड में खेलने वाली है. दोनों टीमों के बीच 5 T20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों का आयोजन होने वाला है. इस लंबे दौरे की शुरुआत T20I सीरीज से होगी, जिसके लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच गई है. इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और टीम इंडिया में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार का लुक काफी वायरल हो रहा है.

न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. टीम इंडिया भारत से रवाना होकर न्यूजीलैंड आई और टीम बस के जरिए क्राइस्टचर्च पहुंच गई है. बता दें कि हेगले ओवल क्रिकेट राउंड में पहला मैच खेला जाएगा. खिलाड़ियों के टीम बस से बाहर उतरने का वीडियो सामने आया है. सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों के बाद शिवम दुबे सबसे पहले उतरे, जिसके बाद उपकप्तान तिलक वर्मा समेत अन्य खिलाड़ी भी एक-एक करके बस से नीचे आए.

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार ने मुख्य रूप से सभी का ध्यान खींचा. 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज एयरपॉड लगाकर सफेद रंग की प्रैक्टिस जर्सी में बाहर निकले, वहीं भुवनेश्वर ने नीले रंग के सनग्लासेस पहने थे.

विज्ञापन

T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें:- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर पार्थ जिंदल ने लगाया विराम

विज्ञापन

IND vs NZ, T20I सीरीज का शेड्यूल

  • पहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
  • दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
  • तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी T20I मैच वर्ल्ड कप 2026 में हुआ था. 8 मार्च को फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने आई थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19 ओवरों में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता.

ये भी पढ़ें:- प्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच विवाद, BCCI ने चीफ सिलेक्टर बनाने से पहले दी थी जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola