IND vs WI: वेस्टइंडीज की टीम सितंबर-अक्टूबर 2026 में भारत का दौरा करेगी, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 16 सितंबर को भारतीय वनडे और टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है. कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालते हुए नजर आएंगे. दौरे का आगाज 3 मैचों की वनडे सीरीज से होगा. इसके बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी.
टी-20 में इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए प्रिंस यादव और मयंक यादव को मौका मिला है. दोनों खिलाड़ियों की वापसी हुई है. दोनों खिलाड़ियों को आखिरी बार जिम्ब्बावे की सरजमीं पर मौका मिला था. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज से नजरअंदाज कर दिया गया था.
इसके अलावा टी-20 टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा जैसे नियामित खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या को जगह नहीं मिली है. वह चोटिल चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने एशियन हॉकी चैंपिंयंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारत आने से किया मना
वनडे टीम में ऋतुराज की हुई वापसी
वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है. वह लंबे समय से टीम से दूर थे. वहीं, वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी चुना गया है. इसके अलावा नमन धीर को भी भारतीय वनडे टीम में पहली बार चुना गया है. नमन धीर ने शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका इनाम उन्हें मिला है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को टी-20 और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे. दोनों आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: किस चैनल पर देखा जाएगा भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा?
इसके अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है. फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर.
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
53 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines