हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 5 खिलाड़ियों की वापसी के बाद मजबूत हो जाएगी भारतीय T20 टीम, अपने दम पर पलट सकते हैं बाजी

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के जीतने के लगभग 3 महीने के बाद ही टीम इंडिया इस फॉर्मेट में बहुत ही कमजोर नजर आ रही है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम को स्टार खिलाड़ियों की कमी खल रही है.

विज्ञापन
Team India (Image generated by AI)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही हेड कोच गौतम गंभीर, बीसीसीआई और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से फैंस सवाल पूछ रहे हैं. सिर्फ 3 महीने के अंदर ही टीम इंडिया कैसे टी-20 फॉर्मेट में कमजोर हो गई, ये सभी जानना चाहते हैं. हालांकि 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी के बाद टीम इंडिया दोबारा मजबूत हो सकती है. इन खिलाड़ियों के पास अकेले दम पर मैच को पलटने की कला मौजूद है.  

टीम इंडिया को करानी होगी स्टार खिलाड़ियों की वापसी 

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम में बैलेंस नहीं नजर आ रहा था. वाशिंगटन सुंदर और सूर्यांश शेडगे 5वें गेंदबाज नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही टीम मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसे में हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी के बाद एक बार फिर से टीम का बैलेंस अच्छा हो सकता है. पांड्या का रिप्लेसमेंट टीम इंडिया अभी तक तैयार नहीं कर सकी है. वहीं अक्षर पटेल के फेल होने के बाद स्पिन गेंदबाजी का रिप्लेसमेंट भी टीम इंडिया फिलहाल तलाश रही है. ऐसे में आईपीएल के सुपरस्टार क्रुणाल पांड्या की अगर टीम में एंट्री हो गई, तो वो अपने छोटे भाई के साथ मिलकर टीम इंडिया का बैलेंस टी-20 फॉर्मेट में और भी अच्छा कर सकते हैं. स्पिन गेंदबाजी में अब कुलदीप यादव की वापसी टीम इंडिया के लिए मजबूरी नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के बाद BCCI लेगा बड़ा फैसला! गौतम गंभीर के 2 खास पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की हो सकती है वापसी 

श्रेयस अय्यर ने बल्ले से भले ही कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर वो फेल रहे हैं. ऐसे में टीम को एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव की वापसी के बारे में सोचना होगा. सूर्यकुमार यादव के समय टीम मैदान पर एकजुट नजर आ रही थी. ऐसे में उनकी वापसी के बाद टीम का माहौल और अच्छा हो सकता है. हालांकि गेंदबाजी में असली ताकत तो जसप्रीत बुमराह के कमबैक के बाद ही वापस आएगा. बुमराह की लीडरशिप में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन अपने आप ही ऊपर उठ जाता है. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को लेकर युवराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान, 15 वर्षीय स्टार को मिला नया नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola