शुरू होते ही खत्म हो जाता इस क्रिकेटर का करियर, सही टाइम पर मांग ली माफी

Tanzim Hasan Apologises to BCB for Facebook Posts Against Women

Tanzim Hasan Apologises to BCB for Facebook Posts Against Women

Tanzim Hasan Apologise: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन ने हाल ही भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में डेब्यू किया था। उनका डेब्यू शानदार रहा। उन्होंने 7.5 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हालांकि सुर्खियों के बीच तंजीम अपने पुराने फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद में फंस गए। तंजीम को महिला विरोधी पोस्ट पर आलोचना का सामना करना पड़ा। अब तेज गेंदबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से माफी मांग ली है। बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन चेयर जलाल यूनुस ने कहा कि तंजीम को अपने पोस्ट पर पश्चाताप है और वह उनकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।

विज्ञापन

लिखा- ‘अगर पत्नी काम करती है, तो समाज बर्बाद हो जाता है’

बताया जा रहा है कि कुछ पोस्ट 2014 की हैं। इसमें से कम से कम चार पोस्ट हटा दिए गए हैं। ये पोस्ट 15 सितंबर को भारत के खिलाफ उनके वनडे डेब्यू के तुरंत बाद वायरल हो गए थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था- अगर पत्नी काम करती है, तो पति और बच्चे के अधिकार सुनिश्चित नहीं होते। अगर पत्नी काम करती है, तो उसकी सुंदरता खराब हो जाती है, परिवार बर्बाद हो जाता है। अगर पत्नी काम करती है, तो समाज बर्बाद हो जाता है।

विज्ञापन

अगर दोबारा ऐसा किया तो कार्रवाई करेंगे 

एक अन्य पोस्ट में तंजीम ने लिखा- “यदि आप ऐसी लड़की से शादी करते हैं जो यूनिवर्सिटी में स्वतंत्र रूप से मिलती-जुलती है, तो आप अपने बच्चे को एक संकोची मां नहीं बना सकते।” अधिकारी ने आगे कहा- “हम उसकी निगरानी करेंगे। उसका परिवार भी चिंतित है। उन्हें ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं थी। हमने उसे चेतावनी दी है क्योंकि वह एक युवा खिलाड़ी है और विश्व कप सामने है। अगर उसने कुछ किया तो इसी तरह फिर से हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

Tanzim Hasan Sakib post

विज्ञापन

किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं लिखी पोस्ट 

पोस्ट को महिला कार्यकर्ताओं, लेखकों और पत्रकारों ने शेयर कर आलोचना की। बीसीबी के निदेशक यूनुस ने कहा कि उन्होंने सोमवार को तंजीम से इस मामले पर बात की। यूनुस ने मंगलवार को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा- “क्रिकेट संचालन समिति ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से तंजीम साकिब से बात की।” “मीडिया समिति ने भी उनसे संपर्क किया। हमने तंजीम को उनके फेसबुक पोस्ट को लेकर हो रही चर्चाओं के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये पोस्ट किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं लिखी थीं। उन्होंने इसे किसी को निशाना बनाकर नहीं लिखा। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची तो उन्हें खेद है। बहरहाल, तंजीम का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता, लेकिन उन्होंने सही समय पर माफी मांग ली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ