21 रन पर 6 विकेट, फिर कैसे हार के जबड़े से इस टीम ने छीनी हैरतअंगेज जीत?

U19 World Cup 2026: अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में कई रोमांचक मुकाबले देखे गए हैं. 13 जनवरी 2026 को तंजानिया और आयरलैंड के बीच खेला गया मैच किसी थ्रिलर फिल्म के क्लाइमेस से कम नहीं था. हर किसी को लग रहा था कि तंजानिया हार जाएगी, लेकिन उन्होंने हर किसी को गलत साबित कर दिया.

Tanzania Team

Tanzania Jaw Dropping Victory: तंजानिया की टीम ने आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैचों में सबसे रोमांचक जीत में से एक हासिल की. 13 जनवरी को विंडहोक में उन्होंने आयरलैंड को 1 विकेट नजदीकी अंतर से हराया. 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, तंजानिया शुरुआत में ही मुश्किल में थी, पहले 10 ओवर्स में सिर्फ 21 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. इस खराब स्टार्ट के बावजूद, उनके लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 34 गेंदें बाकी रहते हुए जीत हासिल की.

विज्ञापन

आयरलैंड ने दिया 197 रन का टारगेट

इससे पहले तंजानिया के कप्तान लक्ष बकरानिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. खालिदी जुमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.1 ओवर में 5 विकेट लिए, जिससे आयरलैंड 197 रन पर ऑल आउट हो गया. आयरलैंड की पारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिसमें फ्रेडी ओगिल्बी (36), एडम लेकी (38), रॉब ओ’ब्रायन (30), और मार्क बेट्स (33) सभी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे. जुमा की आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी, जिसमें 4 गेंदों में 3 विकेट शामिल थे, उन्होंने ये एनश्योर किया कि आयरलैंड एक बड़ा स्कोर न बना पाए.

विज्ञापन

शुरुआती झटकों के बाद तंजानिया का कमबैक

इसके बाद आयरलैंड ने गेंद से शानदार जवाब दिया. ओलिवर रिले ने तंजानिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया, जबकि एडम लेकी ने उनका अच्छा साथ दिया, जिससे तंजानिया 9.4 ओवर में 21/6 पर सिमट गया. बकरानिया और सिंबा म्बाकी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन असली बदलाव म्बाकी और अब्दुलअजाक मोहम्मदी की 8वें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी से आया. म्बाकी अर्धशतक से चूक गए, उन्होंने 49 रन बनाए, जबकि मोहम्मदी ने महत्वपूर्ण 46 रन जोड़े.

पेशेंस ने दिलाई हैरतअंगेज जीत

जब मैच रोमांचक मोड़ पर था, तब विकेटकीपर एक्री ह्यूगो ने धैर्य बनाए रखा और 29 रन बनाकर नाबाद रहे. रिले के देर से 5 विकेट लेने के बावजूद, ह्यूगो और एली हाफिद ने तंजानिया को जीत दिलाई, और एक शानदार कैमबैक वाली जीत हासिल की. ये ऐसी हैरतअंगेज जीत है जो टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ