नई दिल्ली: बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी तमीम इकबाल अपने करियर में नित नए कीर्तिमान रचते नजर आ रहे हैं। 33 साल के तमीम इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2023) में अपनी बल्लेबाजी से हाहाकार मचा रहे हैं। शुक्रवार को चटोग्राम चैलेंजर्स और खुलना टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में तमीम ने 37 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 44 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ब्रैड हॉग और साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बने
तमीम टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने टी 20 में 7 हजार रन 242 पारियों में पूरे किए। ब्रैड हॉग ने 243 और एबी डिविलियर्स ने 245 ईनिंग में 7 हजार रन पूरे किए थे। जबकि भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन ने टी 20 में 7 हजार रन बनाने के लिए 246 पारियां ली थीं। तमीम ने शुक्रवार को इन दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
बाबर आजम हैं टॉप पर
टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज बाबर आजम का नाम शीर्ष पर है। बाबर ने 3 अक्टूबर 2021 को महज 187 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बाबर ने विंडीज के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा था। गेल ने 2015 में आईपीएल के दौरान 192 ईनिंग में ये रिकॉर्ड बनाया था। गेल के बाद विराट कोहली का नाम दर्ज है। कोहली ने 212 पारियों में 7 हजार रन ठोके थे।
और पढ़िए – शार्दुल और उमरान में किसे मौका देगें कप्तान रोहित शर्मा?
शानदार है इंटरनेशनल करियर
तमीम ने अपने इंटरनेशनल करियर में भी शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 69 टेस्ट मैचों में 5082 रन, 231 वनडे में 8074 और टी 20 के 78 मैचों में 1758 रन बनाए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश का ये अनुभवी खिलाड़ी अपने करियर में कितने रिकॉर्ड ब्रेक करता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines