NZ vs PAK T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे पाकिस्तान की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया हैं।
अभी पढ़ें – Pak Vs Nz: ये है बाबर-रिजवान का पावर…पावरप्ले में कीविओं को कूटा, देखें वीडियो
PAK vs NZ Live Update: यहां देखें पल पल की अपडेट
- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान की धमाकेदार एंट्री, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी मात
- मोहम्मद रिजवान ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर 57 रन बनाकर आउट
- पाकिस्तान ने 13 ओवर में एक विकेट खो कर बनाए 110 रन
- बाबर आजम ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर 53 रन बनाकर आउट
- बाबर आजम ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान का स्कोर 97-0
- पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर मौजूद
- न्यूजीलैंड की पारी समाप्त, पाकिस्तान को दिया 153 रनों का लक्ष्य
- शाहीन अफरीदी की गेंद पर केन विलियमसन 46 रन बनाकर क्लीन बोल्ड
- ग्लेन फिलिप्स मोहम्मद नवाज की गंद पर आउट
- डेवोन कॉन्वे 21 रन बनाकर रनआउट
- शाहीन अफरीदी ने तीसरी गेंद पर दिया न्यूजीलैंड को झटका, फिन एलन 4 रन बनाकर आउट
- न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू, फिन एलन और डेविड कॉन्वे क्रीज पर मौजूद
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (wk), बाबर आजम (c), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
ग्रूप में टॉप पर न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड टीम की बात करें तो वह अपने ग्रूप में 7 अंकों के साथ टॉप करके सेमीफाइनल में पहुंची हैं। वहीं पाकिस्तान चमत्कारी रूप से 6 अंकों के साथ ग्रूप में दूसरे नंबर पर रहकर यहां पर पहुंची हैं। न्यूजीलैंड की टीम का टॉप ऑर्डर अच्छा चला है लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जो की उनके लिए चिंता का विषय हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं जो कि सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है और टीम चाहेगी की इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ये दोनों बेहतर प्रदर्शन करें।
NZ vs PAK Head to Head: पाकिस्तान का दबदबा
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर पाकिस्तान का पड़ला भारी नज़र आता हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें से पाकिस्तान ने ने 17 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के हाथ 11 जीत लगी है।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर को 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1 बजे होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines