T20 WC 2022: टी 20 विश्वकप 2022 का फाइनल मैच शुरू हो गया है। टॉस जीतकर इंग्लैंड पहले गेंदबाजी कर रही है। पहले ही ओवर में मोहम्मद रिजवान बाल- बाल बचे। क्रिस जॉर्डन के पास रिजवान को रन आउट करने का पूरा मौका था, उन्हें स्पीड से रॉकेट थ्रो भी किया, लेकिन गेंद स्टंप पर नहीं लग पाई। थ्रो बारीक अंतर से चूक गया। लेकिन पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर सैम कुरेन ने रिजवान को बोल्ड कर दिया।
दरअसल, इंग्लैंड के लिए पांचवा ओवर लेकर आए सैम कुरेन ने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप पर फेंकी थी, जिसे रिजवान चौके में तब्दील करना चाहते थे, लेकिन बल्ले का ऐज लेकर गेंद सीधा स्टंप से टकरा गई और रिजवान को पवेलियन लौटना पड़ा। आउट होने के बाद रिजवान काफी निराश दिखे, जबकि इंग्लैंड टीम खुशी से झूम उठी।
PAK vs ENG head to head: जानें कौन किसपर भारी
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें दो बार टकराई हैं। दोनों मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक कोई टी20 मैच नहीं जीत सकी हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 28 बार भिड़ी हैं। इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लिश टीम ने 18 मैचों में बाजी मारी है जबकि 9 मैचों में पाकिस्तान विजयी रहा है।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
20 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
30 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines