हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs ZIM: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, हेटमायर और मोती ने बिखेरा जादू

T20 World Cup 2026 WI vs ZIM: वेस्टइंडीज की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 के अपने पहले मैच में जीत हासिल कर ली है. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ा तो वहीं गुडाकेश मोती ने भी 4 विकेट झटके. इसी के साथ टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

T20 World Cup 2026 WI vs ZIM: वेस्टइंडीज की टीम ने धमाकेदार अंदाज में सुपर 8 में अपना आगाज किया है. टीम ने अपने पहले ही मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल की तरफ बड़ा कदम बढ़ा दिया है. इस मैच में टीम के लिए शिमरोन हेटमायर और गुडाकेश मोती हीरो बनकर सामने आए. हेटमायर ने इस मैच में 34 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी खेली.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. टीम ने पहली पारी में 20 ओवर खेले और 6 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम 147 रन ही बना पाई.

वानखेड़े में आया शिमरोन हेटमायर का तूफान

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस मैच में शुरुआत से ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया था. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसी के साथ वो इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने महज 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके अलावा रोवमन पॉवेल ने भी इस मैच में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की आतिशी पारी खेली. 

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इस मैच में लय में नजर नहीं आए. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 94 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद से ही टीम की हार लगभग तय नजर आ रही थी. अंतिम ओवरों में टीम के लिए ब्रेड इवांस ने एक धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया.

ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: ये 6 गलती दोहराई तो टीम इंडिया की सेमीफाइनल से हो जाएगी विदाई! कैसा बन रहा समीकरण?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola