T20 World Cup 2026: टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन शाम को 7 बजे से यूएसए के खिलाफ खेलने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के मैच विनर गेंदबाज हर्षित राणा इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के लिए इस गेंदबाज का नाम आईसीसी को भेजा है. जिसे अब ICC ने मंजूर कर दिया है. जिसके कारण ही टीम पहले से भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.
हर्षित राणा की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
टीम इंडिया में अब तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका मिला है. सिराज ने टीम में हर्षित राणा की जगह ली है. सिराज ने साल 2024 में आखिरी बार टी20 मुकाबला खेला था. ऐसे में अब टीम इंडिया की गेंदबाजी और मजबूत नजर आ रही है. मोहम्मद सिराज ने हाल में ही टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम में अब उनकी एंट्री हुई है. हालांकि मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में एंट्री मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल लग रहा है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर यूएसए के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को ही प्लेइंग 11 में मौका देंगे. इन दोनों ही गेंदबाजों ने टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम लगातार मुकाबले जीत रही है. ऐसे में सिराज को बेंच पर ही बैठना होगा. तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में हार्दिक पांड्या नजर आने वाले हैं.
भारत की अपडेटेड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें: कोहली-गंभीर समेत भारतीय दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को U19 चैंपियन बनने पर बधाई, सचिन बोले- आप पर गर्व है
यहां पर देखें टीम इंडिया के शेड्यूल
| तारीख | मैच | जगह |
| 7 फरवरी 2026 | भारत vs USA | मुंबई |
| 12 फरवरी 2026 | भारत vs नामीबिया | दिल्ली |
| 15 फरवरी 2026 | भारत vs पाकिस्तान | कोलंबो |
| 18 फरवरी 2026 | भारत vs नीदरलैंड | अहमदाबाद |
ये भी पढ़ें: IND A vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया ए को मिली दूसरी जीत, अमेरिका के बाद इस टीम को बुरी तरह हराया
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
26 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines