हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खराब नेट रन रेट भी टीम इंडिया का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा! सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन का सबसे आसान गणित

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से मिली हार से टीम इंडिया के फैंस में टेंशन का माहौल बना दिया है. हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या टीम इंडिया इस नेट रन रेट के साथ भी सेमीफाइनल में एंट्री ले पाएगी. इसका जवाब है हां, कैसे आइए आपको समझाते हैं पूरे समीकरण

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: सुपर 8 के पहले ही मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार से टीम इंडिया को दोहरी मार लगी है. पॉइंट्स के साथ-साथ नेट रन रेट भी अब टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा रहा है. अफ्रीकी टीम से हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट अब -3.80 हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका +3.80 और वेस्टइंडीज +5.35 है. ऐसे में अब फैंस को टेंशन सताने लगी है कि इस स्थिति से टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह कैसे पक्की करेगी. सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन का एक ऐसा गणित भी है जिसमें भारतीय टीम को नेट रन रेट के बारे में नहीं सोचना होगा.

नेट रन रेट का नहीं होगा टीम इंडिया पर असर

टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री का एक सबसे आसान समीकरण ये है कि सबसे पहले तो टीम को सुपर 8 में अपने दोनों बचे मैचों में जीत हासिल करनी होगी. इससे टीम इंडिया की झोली में 4 अंक आ जाएंगे. इसके अलावा ये दुआ भी करनी होगी कि साउथ अफ्रीका की टीम भी अपने अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करे. इससे वेस्टइंडीज के पास केवल 2 अंक ही रहेंगे और बिना नेट रन रेट के बीच में आए टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. 

कब खेला जाएगा टीम इंडिया का अगला मैच?

सुपर 8 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया को अपना अगला मैच वेस्टइंडीज से खेलना है. ये मुकाबला 26 फरवरी को चेपॉक के मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया का आखिरी सुपर 8 का मैच वेस्टइंडीज से होगा, जो कि मार्च को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना लगभग तय नजर आ रहा है. दोनों ही मुकाबले टीम के लिए करो या मरो की स्थिति वाले होंगे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय! ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola