T20 World Cup 2026 SL vs IRE: टीम विश्व कप में मेजबान श्रीलंका ने भी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज कर दिया है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 20 रनों से हराकर 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए. टीम ने तो ये मुकाबला जीत लिया लेकिन एक स्टार खिलाड़ी दासुन शनाका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जो कि कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहेगा. आयरलैंड के खिलाफ इस मैच में वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में…
सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका आयरलैंड के खिलाफ मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. बैरी मैकार्थी की गेंद पर शनाका मार्क एडेयर को कैच थमा बैठे. इसी के साथ अब वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वो अपने करियर में कुल 16 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. शनाका से पहले ये रिकॉर्ड रवांडा क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जैप्पी बिमेनिमाना के नाम था. जैप्पी टी20 इंटरनेशनल में 15 बार डक पर आउट हो चुके हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का नाम आता है.
शनाका का टी20 इंटरनेशनल करियर
दासुन शनाका का टी20 इंटरनेशनल करियर आंकड़ों के लिहाज से कुछ खास नजर नहीं आता है. उन्होंने अब तक श्रीलंका के लिए 125 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान खेली 113 पारियों में 19.63 की औसत से 1747 रन बनाए. साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी 124.61 का रहा है. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 71 पारियों में 43 विकेट हासिल किए हैं. इस विश्व कप में वो श्रीलंकाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
ये भी पढ़िए- 4 वाइड, नो बॉल और हैट्रिक का मौका…T20 WC 2026 में देखने को मिला रोमांच से भरपूर ओवर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines