T20 World Cup 2026 Schedule Announcement: आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल, देखें पूरा कार्यक्रम

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live Updates: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. जहां पर सभी 20 टीमों के फैंस की निगाहें टिकी हुई थीं. आईसीसी बड़े लेवल पर इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान करना चाहती थी, जिसके कारण ही इसका लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है.

cricket News - 2025-11-25T200020.005

T20 World Cup 2026 Full Schedule Announcement Live Updates: आईसीसी लंबे समय से टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रही है. इस टूर्नामेंट को भारत और श्रीलंका साथ में मिलकर होस्ट कर रहे हैं. जिसके शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. फैंस की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा, जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. कुल 8 वेन्यू पर इस टूर्नामेंट को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कैंडी में मुकाबला खेला जाएगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 – ग्रुप्स

ग्रुपटीमें
ग्रुप Aइंडिया, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स, यूएसए
ग्रुप Bऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे
ग्रुप Cबांग्लादेश, इंग्लैंड, इटली, नेपाल, वेस्ट इंडीज
ग्रुप Dअफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, यूएई

T20 World Cup 2026 Full Schedule Announcement: Indian Probable Squad   

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर),संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स

ICC T20 World Cup 2026 – पूरा शेड्यूल

7 फ़रवरी – 8 मार्च 2026

ग्रुप स्टेज – पूरा शेड्यूल

तारीखसमयटीम 1टीम 2वेन्यू
07 फ़रवरी11:00 AMपाकिस्ताननीदरलैंड्सSSC, कोलंबो
07 फ़रवरी3:00 PMवेस्टइंडीजबांग्लादेशकोलकाता
07 फ़रवरी7:00 PMभारतUSAमुंबई
08 फ़रवरी11:00 AMन्यूज़ीलैंडअफ़ग़ानिस्तानचेन्नई
08 फ़रवरी3:00 PMइंग्लैंडनेपालमुंबई
08 फ़रवरी7:00 PMश्रीलंकाआयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
09 फ़रवरी11:00 AMबांग्लादेशइटलीकोलकाता
09 फ़रवरी3:00 PMज़िम्बाब्वेओमानSSC, कोलंबो
09 फ़रवरी7:00 PMसाउथ अफ्रीकाकनाडाअहमदाबाद
10 फ़रवरी11:00 AMनीदरलैंड्सनामीबियादिल्ली
10 फ़रवरी3:00 PMन्यूज़ीलैंडUAEचेन्नई
10 फ़रवरी7:00 PMपाकिस्तानUSASSC, कोलंबो
11 फ़रवरी11:00 AMसाउथ अफ्रीकाअफ़ग़ानिस्तानअहमदाबाद
11 फ़रवरी3:00 PMऑस्ट्रेलियाआयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
11 फ़रवरी7:00 PMइंग्लैंडवेस्टइंडीजमुंबई
12 फ़रवरी11:00 AMश्रीलंकाओमानकंडी
12 फ़रवरी3:00 PMनेपालइटलीमुंबई
12 फ़रवरी7:00 PMभारतनामीबियादिल्ली
13 फ़रवरी11:00 AMऑस्ट्रेलियाज़िम्बाब्वेप्रेमदासा, कोलंबो
13 फ़रवरी3:00 PMकनाडाUAEदिल्ली
13 फ़रवरी7:00 PMUSAनीदरलैंड्सचेन्नई
14 फ़रवरी11:00 AMआयरलैंडओमानSSC, कोलंबो
14 फ़रवरी3:00 PMइंग्लैंडबांग्लादेशकोलकाता
14 फ़रवरी7:00 PMन्यूज़ीलैंडसाउथ अफ्रीकाअहमदाबाद
15 फ़रवरी11:00 AMवेस्टइंडीजनेपालमुंबई
15 फ़रवरी3:00 PMUSAनामीबियाचेन्नई
15 फ़रवरी7:00 PMभारतपाकिस्तानप्रेमदासा, कोलंबो
16 फ़रवरी11:00 AMअफ़ग़ानिस्तानUAEदिल्ली
16 फ़रवरी3:00 PMइंग्लैंडइटलीकोलकाता
16 फ़रवरी7:00 PMऑस्ट्रेलियाश्रीलंकाकंडी
17 फ़रवरी11:00 AMन्यूज़ीलैंडकनाडाचेन्नई
17 फ़रवरी3:00 PMआयरलैंडज़िम्बाब्वेकंडी
17 फ़रवरी7:00 PMबांग्लादेशनेपालमुंबई
18 फ़रवरी11:00 AMसाउथ अफ्रीकाUAEदिल्ली
18 फ़रवरी3:00 PMपाकिस्ताननामीबियाSSC, कोलंबो
18 फ़रवरी7:00 PMभारतनीदरलैंड्सअहमदाबाद
19 फ़रवरी11:00 AMवेस्टइंडीजइटलीकोलकाता
19 फ़रवरी3:00 PMश्रीलंकाज़िम्बाब्वेप्रेमदासा, कोलंबो
19 फ़रवरी7:00 PMअफ़ग़ानिस्तानकनाडाचेन्नई
20 फ़रवरी7:00 PMऑस्ट्रेलियाओमानकंडी

सुपर 8 – पूरा शेड्यूल (X1-X4 & Y1-Y4)

तारीखसमयटीम 1टीम 2वेन्यू
21 फ़रवरी7:00 PMY2Y3प्रेमदासा, कोलंबो
22 फ़रवरी3:00 PMY1Y4कंडी
22 फ़रवरी7:00 PMX1X4अहमदाबाद
23 फ़रवरी7:00 PMX2X3मुंबई
24 फ़रवरी7:00 PMY1Y3कंडी
25 फ़रवरी7:00 PMY2Y4प्रेमदासा, कोलंबो
26 फ़रवरी3:00 PMX3X4अहमदाबाद
26 फ़रवरी7:00 PMX1X2चेन्नई
27 फ़रवरी7:00 PMY1Y2प्रेमदासा, कोलंबो
28 फ़रवरी7:00 PMY3Y4कंडी
01 मार्च3:00 PMX2X4दिल्ली
01 मार्च7:00 PMX1X3कोलकाता

सेमीफ़ाइनल

तारीखसमयमुकाबलावेन्यू
04 मार्च7:00 PMसेमीफ़ाइनल 1कोलकाता
04 मार्च7:00 PMसेमीफ़ाइनल 1 (दूसरा वेन्यू)प्रेमदासा, कोलंबो
05 मार्च7:00 PMसेमीफ़ाइनल 2मुंबई

फ़ाइनल

तारीखसमयमुकाबलावेन्यू
08 मार्च7:00 PMफ़ाइनलप्रेमदासा, कोलंबो
08 मार्च7:00 PMफ़ाइनल (दूसरा वेन्यू)अहमदाबाद

LIVE UPDATES

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम 7 फरवरी को अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलेगी. उसके बाद 12 फरवरी को टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा. वहीं 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. इसके अलावा लीग स्टेज में भारतीय टीम अपना आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी.

भारत को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएसए शामिल हैं. सभी 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live:

टी-20 विश्व कप 2026 चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, कोलंबो और कैंडी में खेला जाएगा.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: रोहित को मिला सम्मान

रोहित शर्मा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं. आईसीसी ने इसकी घोषणा कर दी है.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: 7 बजे होगा ऐलान

टी-20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान भारतीय समयानुसार 7 बजे शाम में होगा.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई में खिताब जीता था. लेकिन इस बार भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खिताब बचाने के लिए उतरेगी.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: भारत और पाकिस्तान पर सभी की नजरें

भारत और पाकिस्तान एक बार फिर टी-20 विश्व कप में भिड़ेंगे. आखिरी बार दोनों टीमें एशिया कप 2026 में आमने सामने हुई थीं. जहां पर भारत और पाकिस्तान 3 बार भिड़े थे और तीनों ही बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: थोड़ी देर में होगा आधिकारिक ऐलान

आपको बता दें कि टी-20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान थोड़ी देर में होगा. फैंस इस पल का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: भारत-पाकिस्तान का इस दिन होगा मुकाबला!

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने आ सकती है. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने आएंगी.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: इतिहास रच सकती है टीम इंडिया

आज तक किसी भी टीम ने लगातार 2 बार टी20 विश्व कप कभी नहीं जीता है. ऐसे में टीम इंडिया के पास मौका है कि वो ऐसा करने वाली पहली टीम बन सकती हैं. हालांकि टीम इंडिया ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: टूर्नामेंट से पहले 10 मैच खेलेगी टीम इंडिया

टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया 10 टी20 मैच खेलने वाली हैं. जिसमें से 5 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तो वहीं पांच ही मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेलना है. इन दोनों घरेलू सीरीज के बाद भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: कितनी तैयार है टीम इंडिया?

टी20 विश्व कप 2024 की विजेता भारतीय टीम अपने घरेलू सरजमीं पर ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरने वाली है. जिसके लिए पिछले 12 महीनों से टीम इंडिया जमकर तैयारी कर कर रही हैं.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: भारत के ये 5 शहर होस्ट कर सकते हैं मैच

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के 5 स्टेडियम के नामों का फैसला हो चुका है. जिसमें कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई का नाम शामिल है. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है. हालांकि अगर पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में जगह बनाई, तो कोलंबो में फाइनल खेला जा सकता है. 

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: 10 सालों के बाद ये टूर्नामेंट होस्ट करेगा भारत

भारत ने साल 2016 में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप होस्ट किया था. जिसके बाद अब साल 2026 में भारत और श्रीलंका की टीमें मिलकर इस टूर्नामेंट को होस्ट करने वाली हैं. 2016 में वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय सरजमीं पर ट्रॉफी उठाई थी.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: टीम इंडिया का संभावित शेड्यूल

इंडिया बनाम यूएसए, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में 7 फरवरी को.

इंडिया बनाम नामीबिया, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में 12 फरवरी को.

इंडिया बनाम पाकिस्तान, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में 15 फरवरी को.

इंडिया बनाम नीदरलैंड्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में 18 फरवरी को.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: यहां पर देखें सभी 20 टीमों की लिस्ट

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्ट इंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान और यूएई. 

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: एक ही ग्रुप में हो सकते हैं भारत-पाक

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हो सकते हैं. इनके अलावा इस ग्रुप में यूएसए, नामिबिया और नीदरलैंड की टीम भी हो सकती है. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जा सकता है.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन

T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए यह सफर मिला-जुला रहा है.

2007: विजेता

2009: सुपर 8 में हार

2010: सुपर 8 में हार

2012: सुपर 8 में हार

2014: रनर-अप

2016: सेमी-फाइनलिस्ट

2020: पहले राउंड से बाहर

2022: सेमी-फाइनलिस्ट

2024: विजेता

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: 4 दिग्गज इवेंट में आएंगे नजर

आईसीसी के इस इवेंट में भारत के टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर, मौजूदा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज नजर आने वाले हैं.

T20 World Cup 2026 Schedule Announcement Live: आईसीसी ने बनाया है बड़ा प्लान

इस बड़े टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान आज शाम को होना है. इस शेड्यूल के ऐलान को बड़ा बनाने के लिए आईसीसी लंबे समय से प्लान बना रही है. शाम को 6:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर फैंस इस लाइव प्रसारण को देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ