हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होते ही यशस्वी जायसवाल को आई रोहित शर्मा की याद, बताया यादगार किस्सा जब... 

Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का रिश्ता पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ बहुत अच्छा है. हाल में ही दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में साथ में सलामी बल्लेबाजी भी कर रहे थे. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की रेस से बाहर होते ही यशस्वी जायसवाल को हिटमैन की याद आई है. उन्होंने बहुत ही यादगार किस्सा सुनाया है.

विज्ञापन
yashasvi jaiswal and rohit sharma

Rohit Sharma and Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने हर फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसके बाद भी सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में उनकी जगह पक्की है. टी20 टीम से तो जायसवाल फिलहाल बहुत दूर नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी जायसवाल नहीं हैं. जायसवाल टी20 फॉर्मेट से बाहर होने के बाद अब रोहित शर्मा को याद कर रहे हैं. उन्होंने हिटमैन से जुड़ा एक यादगार किस्सा सुनाया है. 

यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने कई मुकाबलों में पारी की शुरुआत की है. विमल कुमार को दिए इंटरव्यू में हिटमैन की सलाह को याद करते हुए जायसवाल ने कहा, ‘उन्होंने बहुत सी ऐसी बातें कहीं जिससे मुझे बहुत कॉन्फिडेंस मिला. वो मुझसे कहते रहे, ‘तुम फ्री हो बाहर जाओ, खुलकर खेलो, कॉन्फिडेंस के साथ अपने शॉट्स खेलो. …लेकिन कोशिश करो कि अगर तुम सेट हो जाओ, तो इसे एक बड़ी इनिंग बनाओ.’ जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा था. हालांकि उसके बाद भी उनकी प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पा रही है. शुभमन गिल अब रोहित के साथ वनडे में सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की हुई घनघोर बेइज्जती, MCG की पिच को लेकर ICC ने सुनाया बड़ा फैसला 

विज्ञापन

डेब्यू से जुड़े किस्से को जायसवाल ने किया याद 

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही यशस्वी जायसवाल ने अपना डेब्यू किया था. उस समय को याद करते हुए जायसवाल ने कहा, ‘लगभग 15 दिन पहले ही उन्होंने मुझे मेरे डेब्यू के बारे में बता दिया था. मैं तुम्हें सिर्फ एक दिन पहले नहीं बताऊंगा कि तुम खेल रहे हो. मैं तुम्हें 15 दिन पहले बता रहा हूं कि तुम खेलने वाले हो. खुद को तैयार करो. हम साथ मिलकर तैयारी करेंगे और हम इसे ठीक से करेंगे. यही उनकी सोच थी.’ 

ये भी पढ़ें: ‘भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े…’ IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने वायरल वीडियो पर भारत सरकार से मांगी माफी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola