T20 World Cup 2026 के लिए ओमान की टीम का हुआ ऐलान, भारतीय मूल का खिलाड़ी बना कप्तान 

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है. जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. जिसके लिए अभी से ही टीमों ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान करना शुरू कर दिया है. ओमान की टीम का अब ऐलान हो गया है. उन्होंने भारतीय मूल के खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाया है.

oman cricket team for t20 world cup 2026

oman cricket team for t20 world cup 2026

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब सभी टीमें फिलहाल अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान करती हुई नजर आ रही हैं. जिसमें अब ओमान की टीम का नाम शामिल हो गया है. इस टीम ने कप्तान और उपकप्तान दोनों ही भारतीय मूल के खिलाड़ियों को बनाया है. इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय और पाकिस्तानी मूल के नजर आ रहे हैं. ओमान की टीम ने चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली है. उनका रिकॉर्ड हालांकि इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा नहीं रहा है. 

विज्ञापन

ओमान की टीम में भारतीयों का है दबदबा 

साल 2016 में पहली बार ओमान की टीम टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनी थी. जिसके अलावा टीम 2021 में भी इस टूर्नामेंट में खेली थी. साल 2024 में भी ओमान की टीम खेलती हुई नजर आई थी. अब वो साल 2026 में भी खेलती हुई नजर आएंगी. टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ओमान की टीम ने 10 मैच खेले हैं. जिसमें से सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है. जतिंदर सिंह की टीम टूर्नामेंट में ग्रुप बी का हिस्सा है. जिसमें ओमान के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीम शामिल है.

विज्ञापन

भारतीय मूल के जतिंदर सिंह को कप्तानी मिली है, तो वहीं विनायक शुक्ला को उपकप्तानी मिली है. एशिया कप 2025 की टीम से 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. जिसमें आमिर कलीम, सूफियान यूसुफ, आर्यन बिष्ट, जिकरिया इस्लाम और मोहम्मद इमरान का नाम शामिल है. ओमान की टीम अपना पहला मुकाबला 9 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है.

विज्ञापन

यहां पर देखें ओमान की टीम 

जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (उपकप्तान), मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, फैसल शाह, नदीम खान, सूफियान महमूद, हसनैन अली शाह, शफीक जान, जय ओडेड्रा, जितेन रामानंदी और आशीष ओडेड्रा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ