हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6 मैच में 4 बार 50+ स्कोर, SA के खिलाफ ये कीवी खिलाड़ी साबित होगा ‘तुरुप का इक्का’, आंकड़े दे रहे गवाही

T20 World Cup 2026 SA vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. कीवी टीम के पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो कि किसी भी वक्त मैच को पलटने का दम रखता है. इस खिलाड़ी ने 6 आईसीसी नॉकआउट मैचों में 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. कौन है ये खिलाड़ी?

विज्ञापन

T20 World Cup 2026 SA vs NZ: टी20 विश्व कप में 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल का मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर होगा, जहां टीम इंडिया ने अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस मैच पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं क्योंकि जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल में खेलेगी. न्यूजीलैंड की टीम के पास एक ऐसा तुरुप का इक्का है जो कि आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में 4 बार 50+ स्कोर बनाने का कारनामा कर चुका है. ये बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है.

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की जान है ये खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने अब तक इस टी20 विश्व कप में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने खेली 4 पारियों में महज 63 रन ही बनाए हैं लेकिन आईसीसी इवेंट के नॉकआउट मैचों में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है. आईसीसी टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 6 नॉकआउट मैच खेले हैं, जिसमें वो 382 रन बना चुके हैं. 4 बार उनका स्कोर 50+ का रहा है. ऐसे में कीवी टीम को मिचेल से इस मैच में भी उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. हाल ही में भारत के खिलाफ सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर गरजा था. 

शानदार लय में है न्यूजीलैंड की टीम

आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम हमेशा से ही बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है. टीम के खिलाड़ी अहम मैचों में कमाल का खेल दिखाते हैं और टीम को नॉकआउट तक पहुंचाते हैं. इस बार सेमीफाइनल में टीम के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती होगी जो कि बिल्कुल भी आसान नहीं है. न्यूजीलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में 2 मैच हार चुकी है. साउथ अफ्रीका के हाथों टीम को ग्रुप स्टेज में ही 7 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी. ऐसे में टीम को सावधान रहने की जरूरत होगी नहीं तो एक बार फिर खिताब जीतने का सपना अधूरा रह जाएगा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- T20 World Cup सेमीफाइनल मैच से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक-ईशान, लिया बप्पा का आशीर्वाद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola