T20 World Cup 2026 IND vs WI: टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. उन्होंने ना सिर्फ टीम इंडिया को मैच जिताया बल्कि एक रिकॉर्डतोड़ पारी खेल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया. टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था लेकिन उन्होंने एक बार फिर से खुद को साबित कर के दिखा दिया है. उनकी शानदार बल्लेबाजी देख पाकिस्तान के दिग्गज भी उनके फैन हो गए हैं और एक शो के दौरान संजू की तुलना रोहित शर्मा से कर डाली.
संजू में दिखी रोहित शर्मा की झलक
पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान मोहम्मद आमिर ने संजू सैमसन की तुलना रोहित शर्मा तक से कर डाली. टीवी शो में एंकर ने अहमद शहजाद से संजू से जुड़ा एक सवाल किया तो आमिर ने कहा इनको देखने पर रोहित शर्मा की झलक आती है. शॉट खेलने के लिए इनके पास बहुत टाइम रहता है.
अहमद शहजाद संजू के कमबैक पर कहते हैं, “परफॉर्मेंस करने के बाद भी इनको टीम से बाहर कर दिया जाता था. इस बार भी मौका इसलिए लग गया क्योंकि और कोई रन बना नहीं रहा था. बहुत लेट खेलते हैं बहुत टाइम है इनके पास. पीछे आपको याद होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक बनाए हैं. पाकिस्तान की टीम में से किसी ने 2 सेंचुरी अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ की हो तो वो 5 साल तक टीम से बाहर नहीं जाता.”
खास अंदाज में हुई संजू की फॉर्म में वापसी
संजू सैमसन इस टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बल्ले से लय में नजर नहीं आ रहे थे. उन्होंने खेले 5 मैचों में महज 46 रन ही बनाए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उनको मौका मिला तो उन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेल डाली. इस पारी में उन्होंने 198 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इसी के साथ ये पारी भारत के लिए टी20 विश्व कप के इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी रही है. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था.
ये भी पढ़िए- IND vs WI: वेस्टइंडीज को रौंद टीम इंडिया ने बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, संजू सैमसन ने लिया 10 साल पुरानी हार का बदला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
26 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines