T20 World Cup 2026 IRE vs SL: टी20 विश्व में इस बार शुरुआत से ही कमाल के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. एसोसिएट टीम इस बार पूरी तैयारी में नजर आ रही हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. टूर्नामेंट के दूसरे दिन श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में आयरिश गेंदबाज ने एक ऐसा ओवर फेंका, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. आयरलैंड के तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने 11 गेंदों का ओवर फेंक हर किसी को चौंका दिया. मैकार्थी का ये ओवर रोमांच से भरपूर रहा. उन्होंने इस ओवर में 4 वाइड गेंदें फेंकी तो वहीं एक वो बॉल भी फेंकी. साथ ही उन्होंने छक्का भी खाया और तो और इसी ओवर में उनके पास हैट्रिक लेने का मौका भी आया.
मैकार्थी ने 19वें ओवर में खर्च 19 रन
श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान आयरलैंड के कप्तान ने बैरी मैकार्थी को 19वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने इस ओवर की शुरुआत ही नो बॉल के साथ की. बल्लेबाजी कर रहे कामिंदु मेंडिस उनकी इस गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद मैकार्थी ने लगातार 2 वाइड गेंदें फेंकी तो वहीं अगली लीगल गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा दिया. इस तरह ओवर की एक ही गेंद पर मैकार्थी ने 13 रन लुटा दिए. इसके बाद मैकार्थी ने वापसी भी की. उन्होंने ओवर की चौथी लीगल गेंद पर मेंडिस को आउट किया और पांचवी गेंद पर शनाका का विकेट लेकर हैट्रिक का मौका बनाया. उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 11 गेंद फेंकते हुए 2 विकेट लिए और 19 रन खर्च किए.
आयरलैंड को मिली 20 रनों से हार
श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए इस मैच में कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों में 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं कामिंदु मेंडिस ने भी 19 गेंदों में 44 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके बाज लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर पूरे भी नहीं खेल पाई और 143 रनों पर ही ढेर हो गई. श्रीलंका ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 20 रनों से जीत हासिल कर ली.
ये भी पढ़िए- रोहित शर्मा को देख सूर्यकुमार यादव ने बीच में छोड़ा टॉस? भागकर लगाया गले, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
विराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 mins agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 mins agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
32 mins agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
46 mins agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 hr agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
1 hr agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
2 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
2 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines