T20 World Cup 2026: आईसीसी, बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड मौजूदा समय में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रही हैं. इस बीच एक नई समस्या आईसीसी के सामने आ गई है. भारतीय सरकार ने यूएसए क्रिकेट टीम के 4 खिलाड़ियों को पाकिस्तान मूल का होने के कारण वीजा देने से इनकार कर दिया. ऐसे में 8 टीमों की समस्या बढ़ गई है. इन 8 टीमों में भी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं. अब आईसीसी इसको लेकर बीसीसीआई से मदद मांग रही है.
कई देश आईसीसी से मांग रहे हैं मदद
यूएसए की टीम के 4 खिलाड़ी वीजा नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं. इस बीच यूएई, ओमान, कनाडा, इटली और नीदरलैंड ने आईसीसी को लेटर लिखकर मदद मांगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन टीमों ने अपने खिलाड़ियों के वीजा आवेदन दे दिए हैं, लेकिन पाकिस्तान मूल के खिलाड़ियों को वीजा बिना बड़े लेवल के लोगों के हस्तक्षेप के मिलना मुश्किल है. इन टीमों ने साफ कर दिया है कि अगर वीजा समय पर नहीं मिला, तो उनके टॉप खिलाड़ी लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. फिलहाल आईसीसी इस मामले को लेकर बीसीसीआई से बात कर रही है. जिससे जल्द ही इसका समाधान निकाला जा सके. अगर इन टीमों के टॉप खिलाड़ी नहीं खेले तो टूर्नामेंट भी बहुत ही खराब हो सकता है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, 6 रन बनाते ही टूट जाएगा ये महारिकॉर्ड
जानिए क्या कहते हैं नियम?
भारतीय विदेश मंत्रालय के नियमों के मुताबिक, पाकिस्तान में जन्मे व्यक्ति या जिनके माता-पिता अथवा दादा-दादी/नाना-नानी पाकिस्तान में पैदा हुए हों, उन्हें भारतीय वीजा के लिए पाकिस्तानी पासपोर्ट पर ही आवेदन करना अनिवार्य है. ये नियम खिलाड़ियों की मौजूदा नागरिकता से अलग उनके पारिवारिक मूल पर लागू होता है. जिसके कारण ही मौजूदा समय में कई क्रिकेट बोर्ड मुश्किल में नजर आ रहे हैं. यूएई की टीम इस समस्या से सबसे ज्यादा जूझ रही है. इस टीम में पाकिस्तानी मूल के 7 खिलाड़ी मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले USA को लगा बड़ा झटका, भारत सरकार ने बैन की पाकिस्तानी मूल के 4 खिलाड़ियों की एंट्री
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
27 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
52 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
55 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines