T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 29 रनों से जीत हासिल की. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर हर किसी को अपनी तारीफ करने पर मजबूर किया. वैसे तो हम सभी जानते हैं कि सूर्या बल्ले से क्या करने की काबिलियत रखते हैं लेकिन बीते दिनों उनका फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में बना हुआ था. हालांकि, ये साल 2026 में उनका चौथा इंटरनेशनल अर्धशतक था. उनकी ये शानदार बल्लेबाज देख टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. सूर्यकुमार यादव की इस बेहतरीन पारी के देख क्या बोले गौतम गंभीर आइए आपको भी बताते हैं.
सूर्यकुमार यादव ने खेल डाली ऐतिहासिक पारी
टी20 विश्व कप 2026 में अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल नजर आया. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की पारी की तारीफ करते हुए कहा, “आज हमें एक अच्छी जीत मिली. सूर्या की पारी एक मास्टर क्लास थी और वो बहुत ही कमाल की थी. टी20 क्रिकेट में जिस तरह की परिस्थिति में हम लोग थे मुझे लगता है कि ये अद्भुत था.”ये वीडियो बीसीसीआई की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.
सिक्सर किंग भी बने सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने इस पारी में 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 171 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. इसी के साथ वो टी20 इंटरनेशनल में भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रचा. अब सूर्यकुमार के नाम 86 छक्के हो गए हैं. रोहित शर्मा के नाम भारत में टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 85 छक्के हैं.
ये भी पढ़िए- अफगानिस्तान ने हारकर भी रच दिया इतिहास, भारत के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
7 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines