T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप का रोमांच अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. पहले सेमीफाइनल के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मैच में हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. ऐसे में अब हर किसी की नजरें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर रहेंगी. इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम की कप्तान नेट साइवर ब्रंट सेमीफाइनल के मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो गई हैं और मैच में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
नेट साइवर ब्रंट वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार
इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर ब्रंट चोट के चलते बीते कुछ मैचों में नहीं खेल पाई थी लेकिन अब वो वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आयरलैंड के खिलाफ मैच में उनको काल्फ इंजरी हुई थी, जिसके चलते वो लीग स्टेज के मैचों से बाहर हो गई थीं. टीम ने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले उनका फिट होना टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.
सेमीफाइनल में कप्तानी करेंगी नेट साइवर ब्रंट
नेट साइवर ब्रंट इंग्लिश टीम के लिए सेमीफाइनल के मैच में कप्तानी करते हुए नजर आने वाली है. उनकी गैरमौजूदगी में शार्लेट डीन टीम की कप्तानी कर रही थीं. टीम ने शानदार प्रदर्शन की थी. 33 साल की नेट साइवर ब्रंट ने टीम के लिए 133 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी करते हुए भी उन्होंने 90 विकेट अपने नाम किए हैं.
इंग्लैंड का फुल स्क्वाड
नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, ऐलिस कैपसी, शार्लेट डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, डेनियल गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्सी स्मिथ, इज़ी वोंग, डैनी वायट-हॉज, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, लॉरेन फाइलर
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines