हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 ने बिगाड़ा बीसीसीआई का खेल, WPL के आयोजन पर लटकी तलवार 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होने वाला है. यह इवेंट फरवरी और मार्च में आयोजित हो सकता है. ऐसे में इस समय खेले जाने वाले डब्ल्यूपीएल के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है. इससे बीसीसीआई का भी खेल बिगड़ सकता है. डब्ल्यूपीएल के आयोजन पर अब तलवार लटकती हुई नजर आ रही है. अब बोर्ड को डब्ल्यूपीएल के लिए अलग शेड्यूल बनाना पड़ेगा.

विज्ञापन
WPL 2026

WPL 2026: भारत और श्रीलंका मिलकर टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन करने वाले हैं. यह टूर्नामेंट फरवरी और मार्च के महीने में खेला जाने वाला है. ऐसे में बीसीसीआई का शेड्यूल पूरी तरह से बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है. बोर्ड मार्च की शुरुआत में आईपीएल से पहले डब्ल्यूपीएल का आयोजन करता था. ऐसे में अगर फरवरी और मार्च में यह इवेंट नहीं हुआ, तो बोर्ड को इसे आयोजित करने में बड़ी परेशानी होगी. मार्च अंत से लेकर मई तक तो आईपीएल 2026 का आयोजन होना है. बोर्ड को इस समस्या का जल्द ही समाधान करना होगा. 

डब्ल्यूपीएल के आयोजन पर मंडराया खतरा  

टी20 विश्व कप 2026 के कारण अब बीसीसीआई को डब्ल्यूपीएल का आयोजन जनवरी में हो सकता है. दरअसल साल 2026 में यही महीना है, जब बीसीसीआई डब्ल्यूपीएल का आयोजन कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक 6 या 8 जनवरी से डब्ल्यूपीएल 2026 की शुरुआत हो सकती है. डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन का समय भी बदल सकता है. इस बड़े टूर्नामेंट का ऑक्शन पहले दिसंबर महीने में बीसीसीआई आयोजित करता था. जिसे अब बोर्ड नवंबर में आयोजित कर सकता है. वहीं आईपीएल 2026 का ऑक्शन दिसंबर महीने में कराया जा सकता है. मुंबई की टीम पिछली बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी. 

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: UAE के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए बना करो या मरो की जंग, एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराया

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों को मिल रहा है डब्ल्यूपीएल का फायदा 

बीसीसीआई ने जब से डब्ल्यूपीएल का आयोजन किया है. उसके बाद से भारतीय महिला टीम में अच्छे बदलाव देखने को मिल रहे हैं. भारत आसानी से अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम को चुनौती देती हुई नजर आती है. टीम इंडिया के पास अब पहले से ज्यादा टैलेंट नजर आ रहा है. जिसकी तारीफ खुद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने की. फिलहाल भारतीय महिला टीम की नजरें वनडे विश्व कप 2025 पर टिकी हुई हैं. जिसकी शुरुआत 30 सितंबर से होगी. टीम इंडिया उसकी तैयारी के लिए फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: अपने ही जाल में फंस गया पाकिस्तान, अब खेले तो बेइज्जती और नहीं खेले तो भी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola