Bangladesh Cricket Board: बीसीसीआई के साथ चल रहे विवाद के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फाइनेंस कमेटी चीफ एम नजमुल इस्लाम ने पूर्व खिलाड़ी तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट बोल दिया था. इसके अलावा भी उन्होंने कुछ और विवादित बयान दिया था. जिसके कारण ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग का बॉयकॉट करके विरोध जताया था. जिसके बाद बीसीबी ने नजमुल इस्लाम को बोर्ड से बाहर कर दिया था. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक नजमुल इस्लाम की बोर्ड में वापसी हो गई है.
बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों को ही दिया धोखा
तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट बोलने के बाद एम नजमुल इस्लाम ने बयान दिया था कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद खिलाड़ियों को नुकसान होगा, उन्हें कुछ नहीं मिलेगा. जिससे सभी बांग्लादेशी खिलाड़ी नाराज हो गए थे. सभी खिलाड़ियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने से मना कर दिया था. जिसके बाद बोर्ड के खिलाफ खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. जिसको बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मोहम्मद मिथुन ने लीड किया था. इसमें नजमुल हुसैन शंटो, मेहदी हसन मिराज और लिटन दास भी नजर आए थे. खिलाड़ियों के विरोध की वजह से बीसीबी ने एम नजमुल इस्लाम को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद बोर्ड उनकी वापसी करा रही है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ स्टार बल्लेबाज, सीधा T20 World Cup में होगा धमाकेदार कमबैक!
इस वजह से हो रही वापसी
हाल में बांग्लादेशी मीडिया से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीबी का मानना है कि एम नजमुल इस्लाम का जवाब अच्छा है. जिसके कारण ही अब उनके बोर्ड में वापसी हो गई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब अपने खिलाड़ियों के बारे में नहीं सोचना चाहती है. वो फिलहाल बोर्ड को मजबूत दिखाना चाहते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलने का फैसला भी बोर्ड ने खुद लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों से इस फैसले के बारे में कोई भी बात नहीं हुई है. अब बोर्ड के इस फैसले पर खिलाड़ी क्या रिएक्शन देते हैं, ये देखने लायक होने वाला है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: मात्र 10 ओवर में जीत के बाद कप्तान सूर्या की हुंकार, T20 World Cup के लिए बताया ‘मास्टरप्लान’
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
13 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
34 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
54 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines