हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप विजेता कोच को BCCI से मिलेगा ये खास अवॉर्ड, खिताब जीतने में निभाई थी अहम भूमिका

NAMAN Awards: बीसीसीआई की तरफ से 15 मार्च को एनुअल अवॉर्ड का समारोह किया जाएगा. इस अवॉर्ड समारोह में टीम इंडिया के लिए आईसीसी का खिताब जीतने वाली 5 टीमें मौजूद रहेंगी. इस दौरान बीसीसीआई टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जिताने वाले कोच को एक खास अवॉर्ड देगी. आइए आपको भी बताते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

NAMAN Awards: टीम इंडिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है. साल 2024 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया था. इस ट्रॉफी जीत का जितना क्रेडिट खिलाड़ियों को मिलता है उतना ही क्रेडिट उस समय हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ को भी दिया जाता है. उन्होंने टीम इंडिया को दोबारा से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के साथ उनके इस बेहतरीन काम के लिए उन्हें बीसीसीआई की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को बनाया

राहुल द्रविड़ साल 2021 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया के प्रदर्शन बेहतरीन रहा. उनके कोच रहते हुए टीम इंडिया ने साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई लेकिन खिताब जीतने से चूक गई. इसी साल टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन टीम टाइटल नहीं जीत पाई थी. साल 2022 में भी टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक सफर तय किया था. साल 2024 में उन्हें आईसीसी टाइटल के रूप में सफलता मिली और इसके बाद उन्होंने अपने पद को छोड़ने का फैसला किया. 

रोहित की कप्तानी में जीता था ऐतिहासिक विश्व कप 

टीम इंडिया ने साल 2024 में 11 साल के इंतजार के बाद कोई आईसीसी खिताब जीता था. इससे पहले टीम इंडिया कई सालों से खिताब जीतने के करीब तो पहुंच रही थी लेकिन जीत नहीं पा रही थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिना कोई मुकाबला हारे खिताब अपने नाम कर लिया था. फाइनल के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया था. इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में धोनी की कप्तानी में ही टी20 विश्व कप का टाइटल जीता था.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- NAMAN Awards: शुभमन गिल को मिलेगा ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड! BCCI इस दिन करेगी सम्मानित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola