T20 World Cup 2024 Team India Captain: भारतीय क्रिकेट टीम का 2013 के बाद से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना बरकरार है। टीम ने उसके बाद से कई आईसीसी इवेंट में फाइनल व सेमीफाइनल तक जगह बनाई है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। अभी हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूटा था। अब टी20 का मोड जारी है क्योंकि जून में होना है टी20 वर्ल्ड कप 2024, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है? क्योंकि रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस बरकरार है, साथ ही विराट कोहली भी टी20 इंटरनेशनल में वापसी करते हैं या नहीं इस पर भी नजरें टिकी हैं।
कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी?
बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक बयान कुछ नहीं आया है लेकिन कई सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड के लिए रोहित फर्स्ट च्वॉइस हैं। मगर रोहित शर्मा ने करीब 14 महीने यानी टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल (10 नवंबर 2022) के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। आगामी 11 जनवरी से अफगानिस्तान सीरीज होनी है। उसमें भी रोहित की वापसी की अटकलें हैं लेकिन कुछ साफ नहीं हो पाया है। रोहित के बाद सबसे बड़े और कंफर्म दावेदार हार्दक पांड्या माने जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने ही रोहित के बिना टी20 टीम को संभाला है। जब से हार्दिक चोटिल हुए हैं तो सूर्या ने टीम की कप्तानी की थी। अभी फिलहाल सूर्या और हार्दिक दोनों चोटिल हैं लेकिन वर्ल्ड कप तक दोनों हर हाल में फिट हो जाएंगे।
हरभजन सिंह का बड़ा बयान
अब बात टी20 वर्ल्ड कप की है तो भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा डिबेट है कि युवाओं पर दांव लगाया जाए या फिर सीनियर्स व अनुभवी खिलाड़ियों को चुना जाए। इस पर हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने साफतौर पर कहा कि अब ऐसा वक्त है कि कप्तानी के लिए रोहित शर्मा से अच्छा विकल्प फिलहाल वर्ल्ड कप के लिहाज से कोई नहीं है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली को भी वर्ल्ड कप में जरूर खिलाने की बात कही। हालांकि पीछे कुछ रिपोर्ट्स ऐसी आई थीं कि रोहित टी20 में वापसी कर सकते हैं जबकि विराट को शायद जगह ना मिले। पर हरभजन ने इससे विपरीत बयान दिया और इसका कारण भी बताया।
क्यों बनती है रोहित-विराट की जगह?
हरभजन सिंह ने कहा,’रोहित शर्मा आज भी सबसे काबिल कप्तान और विराट कोहली काबिल प्लेयर हैं। लेकिन अभी हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं है। कुछ ही महीनों में वर्ल्ड कप होना है। फोकस युवाओं पर ही होना चाहिए मगर अब ज्यादा वक्त नहीं है, अभी कितने युवा टीम में जाएंगे यह देखने वाली बात होगी, मगर विराट और रोहित को यह वर्ल्ड कप जरूर खेलना चाहिए। अगर वह नहीं खेलना चाहते हैं या बीसीसीआई की उनसे जो बात हुई या होनी है तो बोर्ड को उनसे बात करके समझाना चाहिए और इसका हल निकालना चाहिए।’
यह भी पढ़ें- ‘अच्छी पिच होती तो भारत…,’ वर्ल्ड कप 2023 की हार पर फिर उठा पिच का मुद्दा!
यह भी पढ़ें- Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने रेप के मामले में दोषी, खतरे में करियर
यह भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, स्टार खिलाड़ी को सौंपी टी20 की कप्तानी; IPL में मचा चुका है धूम
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines