T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के तीन ऐसे खिलाड़ी जो अब भारत का हिस्सा नहीं हैं, वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ खेल सकते हैं। भारतीय टीम को आयरलैंड, यूएसए, कनाडा और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए अभियान शुरू करेगी। इस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून से होगी। लेकिन अब अगर मेन मुद्दे पर आएं कि आखिर वो तीन खिलाड़ी कौन से हैं जो भारत के खिलाफ खेल सकते हैं।
कौन हैं वो तीन खिलाड़ी?
भारत के लिए 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्मुक्त चंद ने कप्तानी की थी। यह वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने जीता था और इस टीम के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ ही खेल सकते हैं। दरअसल आपको बता दें कि भारत की 2012 अंडर 19 टीम में उन्मुक्त चंद के अलावा स्मित पटेल और हरमीत सिंह भी मौजूद थे। इन तीनों खिलाड़ियों ने भारत छोड़कर यूएसए का रुख कर लिया था।
मार्च तक यह तीनों यूएसए की क्रिकेट टीम के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। ऐसे में यह तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ भी खेल सकते हैं। भारतीय टीम का यूएसए के साथ 12 जून को मुकाबला न्यूयॉर्क में होगा। अगर यह तीन वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा होते हैं तो यह भारतीय टीम के खिलाफ उतर सकते हैं। उन्मुक्त चंद के आसार ज्यादा हैं। उन्होंन मेजर क्रिकेट लीग जैसे बड़े इवेंट में भी सुर्खियां बटोरी थीं।
अपनों के खिलाफ खेलेंगे अपने
भारत की उस 2012 अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। यह दोनों भारत के मौजूदा टी20 स्क्वॉड के स्टार आइकन होंगे। सूर्या तो दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं। वहीं बुमराह मौजूदा वक्त के सबसे खतरनाक पेसर्स में से एक हैं। इसलिए अब वर्ल्ड कप में अगर उन्मुक्त, स्मित और हरमीत भारत के खिलाफ उतरते हैं, तो यह अपनों के खिलाफ ही अपनों की जंग होगी।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली बाहर, एक जगह के लिए 2 दावेदार! क्या डेब्यू करेगा ये स्टार?
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिला नया चेयरमैन, फिर क्यों ट्रेंड होने लगा RIP Pakistan
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
36 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
42 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines