T20 World Cup 2024, Team India Probable Squad: भारतीय क्रिकेट टीम अब जून 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई है। वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टी20 में युवा टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी यह युवा टीम अब साउथ अफ्रीका सीरीज में उतरेगी। हालांकि, इस टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। इसके बावजूद टी20 वर्ल्ड कप की टीम को लेकर चर्चा जारी है। अब यह भी कहा जा रहा है कि, क्या आईपीएल 2024 से टी20 वर्ल्ड कप की टीम चुनी जाएगी।
वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ 6 T20I बाकी
भारतीय टीम को अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले सिर्फ छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं। तीन मैच टीम इंडिया 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद तीन टी20 इंटरनेशनल भारत को जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने हैं। यानी इन छह मैचों से ही टीम का वर्ल्ड कप के लिए चयन होना है। लेकिन क्या सच में ऐसा है क्या? टी20 का वर्ल्ड कप है, उससे ठीक पहले आईपीएल 2024 का आयोजन होना है। आईपीएल भी टी20 लीग है इसमें रोहित, विराट, राहुल, शमी, बुमराह जैसे सभी सीनियर खिलाड़ी खेलेंगे। वहीं आगामी सीरीज में विराट, रोहित, राहुल, शमी कोई भी टी20 टीम का पार्ट नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से विश्व कप की टीम साफ! अब ये 15 खिलाड़ी हो सकते हैं टीम का हिस्सा
IPL से मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट?
अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी ये खिलाड़ी खेलेंगे या नहीं, तस्वीर साफ नहीं है। मगर दिग्गजों का मानना है कि यह खिलाड़ी जरूर वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा होने चाहिए। तो क्या आईपीएल का प्रदर्शन इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप का टिकट दिलवाएगा। इस पर टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर सबा करीम ने भी बयान दिया है। उनका मानना है कि, अभी से ही मन नहीं बनाना चाहिए। आईपीएल के आधार पर ही वर्ल्ड कप की टीम का चयन होगा। कई बड़े खिलाड़ी इसमें उतरेंगे। इसलिए वर्ल्ड कप की स्ट्रेटजी के लिए भी यह लीग जरूरी साबित होगी। इसलिए अभी टीम सेलेक्शन पर नहीं सोचना चाहिए। आईपीएल के बाद ही इस पर फाइनल मुहर लगेगी।
यह भी पढ़ें- जॉनसन-वॉर्नर विवाद में आया नया मोड़, क्या David Warner की पत्नी कैंडिस से शुरू हुआ था बवाल?
रोहित और विराट पर सस्पेंस
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सस्पेंस बना हुआ है। यह दोनों दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशल नहीं खेले हैं। इस साल भी ऐसा ही रहेगा क्योंकि आखिरी सीरीज साउथ अफ्रीका की है उसमें भी यह हिस्सा नहीं हैं। जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ भी अगर ये दोनों नहीं उतरते हैं तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं होगी। ऐसे में सवाल यही है कि जब आप टी20 इंटरनेशनल खेल नहीं रहे तो वर्ल्ड कप में जगह कैसे बनेगी। पर क्रिकेट पंडितों का कहना है कि दोनों को खेलना चाहिए। वहीं बीसीसीआई के सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड रोहित को बतौर कप्तान चाहता है लेकिन विराट की जगह शायद नहीं बन पा रही है।
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
12 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
15 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
23 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
24 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines