T20 World Cup 2024 Team India Squad: 1 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होनी है। इस टूर्नामेंट के लिए जहां अभी तक रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं यह सबसे बड़ा सवाल था। वहीं अब अफगानिस्तान सीरीज में वापसी करने के बाद इस सवाल का तो जवाब काफी हद तक मिल गया है। लेकिन इसके बाद अब मैनेजमेंट के लिए स्क्वॉड को लेकर सिरदर्द खड़ा हो गया है। टीम इंडिया के अंतिम 15 को लेकर काफी सारी खबरें सामने आ रही हैं। उसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बयान दिया और बताया कि 8-10 खिलाड़ी उनके दिमाग में पक्के हो चुके हैं।
8-10 खिलाड़ियों का खेलना पक्का!
रोहित शर्मा ने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा कि कुछ खिलाड़ियों का नाम टूर्नामेंट के लिए उनके दिमाग में है। हालांकि, बाद में वह बोले कि अभी हमने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और ना ही स्क्वॉड फाइनल हुआ है। लेकिन दिमाग में 8-10 खिलाड़ियों का नाम है जो इसमें खेलेंगे। इसके बाद जब हम वहां पहुंचेंगे और देखेंगे कि क्या कंडीशन है उसके हिसाब से ही कॉम्बिनेशन तैयार हो पाएगा।
‘हर किसी को खुश नहीं कर सकते’
उन्होंने आगे कहा कि वेस्टइंडीज में पिच स्लो हैं और ऐसे में हमें उस हिसाब से भी स्क्वॉड चुनना होगा। लेकिन कप्तानी से मैंने एक चीज ये सीखी है कि आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते। आपको टीम की जरूरत के हिसाब से चलना होता है। रोहित ने यह भी बताया कि वह करीब एक साल से टी20 इंटरनेशनल से बाहर जरूर थे लेकिन उस दौरान भी वह टी20 मैच देखते थे और काफी चीजों पर गौर करते थे।
कौन से खिलाड़ियों का खेलना पक्का?
अगर उन 8-10 खिलाड़ियों के नाम की बात करें जो हर हाल में खेल सकते हैं उनके नाम हैं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव (अगर फिट रहे), हार्दिक पांड्या (अगर फिट रहे), रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा। यानी यह खिलाड़ी हर हाल में वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं बचे 4-5 स्थानों के लिए देखना होगा कि कौन चुना जाता है।
यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने फिर नहीं माना राहुल द्रविड़ का आदेश, नहीं पहुंचे रणजी ट्रॉफी खेलने
यह भी पढ़ें- बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच तकरार! पाकिस्तान के कप्तान पर उठे गंभीर सवाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
47 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines