T20 World Cup 2024, Rohit Sharma And Virat Kohli Return: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की 1 जून से शुरुआत होने जा रही है। वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और हर बार की तरह 9 जून को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच चर्चा का विषय रहेगा। उससे पहले एक और चर्चा का विषय है और वो है रोहित शर्मा व विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल में वापसी। दोनों खिलाड़ियों ने 10 नवंबर 2022 से टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है।
रोहित की वापसी पर आईसीसी ने दिए संकेत
शुक्रवार को आईसीसी द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी किया गया और इस दौरान पोस्टर भी जारी हुआ। इस पोस्टर में अन्य टीमों के कप्तान के साथ रोहित शर्मा भी नजर आए। इसके बाद इस बात के संकेत मिले कि आईसीसी ने रोहित को ही कप्तान माना है। साथ ही हालिया रिपोर्ट में भी यही साफ हो गया था कि रोहित शर्मा बतौर कप्तान टी20 में वापसी करने वाले हैं।
विराट कोहली को लेकर भी अटकलें!
साथ ही आईसीसी द्वारा शेड्यूल जारी करने के बाद एक प्रोमो भी शेयर किया गया है। इस प्रोमो में विराट कोहली को दिखाया गया है। साथ ही आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान के मैच के बारे में पोस्ट करते हुए भी विराट की फोटो शेयर की है। इससे सोशल मीडिया पर तो अटकलें लगने ही लगी हैं कि विराट कोहली की भी बतौर प्लेयर टी20 टीम में वापसी हो सकती है।
अफगानिस्तान सीरीज से होगा साफ!
साथ ही अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया को 11 से 17 जनवरी तक तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं। उस सीरीज का स्क्वॉड शुक्रवार को आने की अटकलें थीं। लेकिन अब जहां तक शनिवार को हर हाल में यह आ जाएगा। इस टीम में रोहित और विराट की वापसी तय मानी जा रही है। अगर इस सीरीज में रोहित शर्मा बतौर टी20 कप्तान वापसी करते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप में भी वही नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को होगा घमासान, भारत में कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला
यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW: स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा ने ठोके पचासे, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines