T20 World Cup 2024: वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने के बाद अब मोमेंटम टी20 की तरफ शिफ्ट हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भी चर्चा होने लगी हैं ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप सोच रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप इस बार की तरह अक्टूबर-नवंबर में होगा तो, जी नहीं। आगामी वर्ल्ड कप जून में खेला जाएगा। इसकी तारीख पर थोड़ा असमंजस है लेकिन 3 या 4 जून को इसकी शुरुआत होनी है। जबकि 30 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप इस लिए और खास होगा क्योंकि इसमें 10 या 12 टीमें नहीं बल्कि इस बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
19 टीमों ने किया क्वालीफाई
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें खेलेंगी लेकिन इसमें से 19 अभी कंफर्म हो गई हैं। कुछ ने रैंकिंग के आधार पर डायरेक्ट एंट्री ली है तो कुछ ने अलग-अलग महाद्वीपों में खेले गए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के साथ क्वालीफाई किया है। यूएसए और वेस्टइंडीज होस्ट होने के नाते ऑटोमेटिक एंट्री ले चुके हैं। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के आधार पर भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, और श्रीलंका ने क्वालीफाई किया। अफगानिस्तान और बांग्लादेश को रैंकिंग के आधार पर एंट्री मिली।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे से रोहित-विराट और हार्दिक बाहर! देखें वनडे, टी20 व टेस्ट के लिए संभावित स्क्वॉड
कैसे क्वालीफाई करेगी एक टीम?
फिर यूरोप क्वालिफायर से स्कॉटलैंड और आयरलैंड ने क्वालीफाई किया। उसके बाद ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर से पापुआ न्यू गिनी ने क्वालीफाई किया। अमेरिका क्वालीफायर से कनाडा, एशिया क्वालीफायर से नेपाल और ओमान ने क्वालीफाई किया। अफ्रीका क्वालीफायर से नामीबिया ने क्वालीफाई कर लिया है। यूगांडा, जिम्बाब्वे, केन्या और नाइजीरिया में से कोई एक टीम क्वालीफाई करेगी। यानी 19 तय हैं और एक टीम अभी और क्वालीफाई करेगी।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या होंगे IPL से एक साल के लिए बैन? 13 साल पहले रवींद्र जडेजा पर इसी गलती के लिए लगा था Ban
क्या होगा इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 5-5 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें क्वार्टरफाइनल यानी सुपर 8 में जगह बनाएंगी। इसके बाद यहां से नॉकआउट राउंड होगा और अपने-अपने मैच जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। फिर सेमीफाइनल में पहले का मैच चौथे और दूसरे का मैच तीसरे से होगा। इसके बाद 30 जून को सेमीफाइनल की दो विजेता टीमें फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
22 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
10 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines