T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए आईसीसी ने बीते दिन सभी टीमों के मैचों की शेड्यूल जारी किया। जिसके बाद ये साफ हो गया कि किस टीम का मैच किस दिन होगा और कौनसी टीम के साथ होगा। जिसके हिसाब से टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के साथ होगा और ये मैच न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।
इसके अलावा भारतीय टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ 9 जून को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान मैच के लिए अब स्टार स्पोर्ट्स ने मैच का एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में दोनों टीमों के कप्तानों को दिखाया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद इस बवाल खड़ा हो गया है।
पोस्टर में रोहित की जगह दिखें हार्दिक
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर जो दोनों टीमों के कप्तानों वाला पोस्टर शेयर किया गया है। उसमे भारतीय टीम के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को दिखाया गया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के काफी सवाल उठ रहे हैं कि क्या टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या अभी पूरी तरह से फिट नहीं है और न ही उनकी टीम में वापसी को लेकर कोई अपडेट है। पिछले एक साल से हार्दिक पांड्या ही टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते आ रहे हैं लेकिन अब हार्दिक चोट के चलते टीम से बाहर है और उम्मीद लगाई जा रही है कि 11 जनवरी से अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज में रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने किया टीम इंडिया के खास स्क्वॉड का ऐलान, रजत पाटीदार और सरफराज खान की एंट्री
अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा टी20 विश्व कप 2024
इस बार टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज करने वाले हैं। टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया। पहले ग्रुप में भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसए और कनाड़ा की टीमों को रखा गया है। भारतीय टीम का पहला मैच आयरलैंड के साथ होगा। ग्रुप स्टेज मुकाबलों में टीम इंडिया को पाकिस्तान से ही कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 min agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
34 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
44 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines