हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में, नेपाल की बढ़ी चिंता; देखें किस ग्रुप में कौन सी टीम

T20 World Cup 2024 All Groups Details: भारत और पाकिस्तान को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है। वहीं नेपाल ग्रुप ऑफ डेथ का हिस्सा है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 All Groups Details (Image- News24)

T20 World Cup 2024 All Groups Details: जून 2024 में यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल सामने आ गया है। वैसे तो इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट शुक्रवार शाम 7 बजे होना है। लेकिन इससे कुछ घंटों पहले ही न्यूज 24 के पास वर्ल्ड कप की ग्रुप डिटेल आ गई है। खास बात यह है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के साथ ग्रुप में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

नेपाल के लिए मुश्किल

इस जानकारी में सबसे बड़ा नुकसान नेपाल को होता दिख रहा है। नेपाल को आगामी टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ऑफ डेथ माने जा रहे ग्रुप में जगह मिली है। नेपाल के साथ साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड मौजूद हैं। नेपाल ने भी टी20 क्रिकेट में पिछले कुछ महीनों में छाप छोड़ी है। वहीं इस ग्रुप की हर टीम काफी मजबूत है। ऐसे में यहां सभी के लिए कांटे की टक्कर हो सकती है। इस टूर्नामेंट के लिए पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है।

किस ग्रुप में कौन सी टीम?

  • ग्रुप A- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए।
  • ग्रुप B- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
  • ग्रुप C- न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, यूगांडा, पीएनजी।
  • ग्रुप D- साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, श्रीलंका, नेपाल।

T20 World Cup 2024 Team India Group A

विज्ञापन

कब हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में हो सकता है। जबकि टीम इंडिया 5 जून से अपना अभियान शुरू कर सकती है। हालांकि, कुछ ही घंटों में इस पर से पर्दा हट जाएगा और पूरा शेड्यूल साफ हो जाएगा। इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 4 जून से होना लगभग तय है। जबकि 26 और 28 जून को दोनों सेमीफाइनल। फिर 30 जून को फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 खेलेंगे रोहित-विराट! कप्तान को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- केपटाउन में ऐतिहासिक जीत के बाद भी टीम इंडिया को नुकसान, छिन गया नंबर 1 का ताज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola