T20 World Cup 2024: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं दूसरी भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ी चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं, जिनकी कमी कही न कही टीम को खल रही है। इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया अपने टी20 विश्व कप 2024 अभियान की तैयारियों में जुटेगी।
फिलहाल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और दीपक चाहर चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी फिट हो चुका है जो मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
दीपक चाहर हुए फिट
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ऑस्ट्रेलिया के साथ दिसंबर 2023 में खेली गई टी20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद निजी कारणों के चलते दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ खेली गई टी20 सीरीज को मिस कर दिया था।
वहीं अब दीपक चाहर पूरी तरह से फिट हैं और टीम इंडिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन टीम इंडिया के पास अब टी20 विश्व कप 2024 से पहले कोई टी20 मैच नहीं बचा है। ऐसे में अब दीपक चाहर को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम वापसी को लेकर आईपीएल 2024 में खुद को साबित करना होगा।
पीटीआई के मुताबिक दीपक चाहर ने बताया कि वे निजी कारणों के चलते टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे लेकिन अब उन्होंने एनसीए में अभ्यास करना शुरू कर दिया है। दीपक चाहर अब आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दीपक चाहर ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब थी जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत की हार के साथ टूटा 91 साल का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसे हारी टीम इंडिया
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रवींद्र जडेजा की चोट पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ ने बताई क्या है स्थिति
इसके चलते ही उनको अपने परिवार के साथ रहना था। इस बीच दीपक चाहर ने एक महीने तक अभ्यास भी नहीं किया था, यहीं कारण है कि दीपक अफगानिस्तान के साथ खेली गई टी20 सीरीज के लिए तैयार नहीं थे। इससे पहले चोट के चलते दीपक चाहर पिछले दो विश्व कप नहीं खेल पाए थे लेकिन इस बार दीपक पूरी तरह से टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
31 mins agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
7 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
7 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
8 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
9 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
9 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
9 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
10 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines